जसप्रीत बुमराह को ICC वनडे रैंकिंग में हुआ जबरदस्त फायदा, 5 पायदान की छलांग लगाकर पहुंचे नंबर 1 पर
नई दिल्ली, जुलाई 13। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी के टॉप ODI गेंदबाजों की रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह अब रैंकिंग में 718 रेटिंग के साथ पहले पायदान पर आ गए हैं। वो इससे पहले चौथे पायदान पर थे। बुमराह ने न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल की है। बोल्ट अब दूसरे स्थान पर हैं। आपको बता दें कि बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करने के बाद रैंकिंग में यह फायदा हुआ है।

इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की शानदार गेंदबाजी
मंगलवार को ओवल में खेले में गए पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। बुमराह ने अपने वनडे करियर का ये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इससे पहले बुमराह के नाम 5 विकेट का रिकॉर्ड था। बुमराह को इस बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। बुमराह की गेंदबाजी की बदौलत ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 110 रनों पर ऑल आउट कर दिया था।
टीम की रैंकिंग में भी हुआ सुधार
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे 10 विकेट से जीतने के बाद भारतीय टीम की भी वनडे रैंकिंग में जबरदस्त सुधार हुआ है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं टी20 में भारत का पहला स्थान है, जबकि टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर है। आपको बता दें कि टीम इंडिया इकलौती ऐसी टीम है जो हर फॉर्मेट की टॉ3 रैंकिंग में है।
Recommended Video
वनडे में टॉप पोजिशन हासिल करने का है मौका
आपको बता दें कि टीम इंडिया वनडे रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई है। अभी पॉइंट टेबल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भारत से आगे हैं, लेकिन टीम इंडिया के पास इन दोनों ही टीमों को पछाड़ कर पहली पोजिशन हासिल करने का सुनहरा मौका है। अभी भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 2 वनडे और खेलने हैं। इसके अलाव भारतीय टीम वेस्टइंडीज टूर पर भी तीन वनडे खेलेगी। ऐसे में अगर दोनों सीरीज पर भारत का कब्जा हो जाता है तो टीम इंडिया रैंकिंग में पहले पायदान पर आ जाएगी।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications