IND vs ENG: अपने बेस्ट गेंदबाज के बिना आज मैदान पर उतरी टीम इंडिया, मोहम्मद सिराज को मिला मौका

मैनचेस्टर, जुलाई 17। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। तीन मैचों की यह सीरीज अभी तक 1-1 से बराबर है। ऐसे में आज जो टीम मैच जीतेगी वो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी। इस निर्णायक मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, टीम के बेस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह आज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है।

Jasprit Bumrah

क्यों प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं बुमराह?

दरअसल, निर्णायक मुकाबले से पहले जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें इंजरी है, जिसकी वजह से मोहम्मद सिराज को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद सिराज के अलावा टीम में और कोई बदलाव नहीं है। वहीं इंग्लैंड की टीम में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, ब्राइडन कार्स, क्रेग ओवरटोन, डेविड विली और रीस टॉप्ले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+