जसप्रीत बुमराह बाहर हुए तो कौन करेगा रिप्लेस? 24 साल का खिलाड़ी रेस में सबसे आगे

Jasprit Bumrah: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है लेकिन भारतीय टीम के चार खिलाड़ियों को लेकर अभी भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हुई है। जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में जगह तो मिल चुकी है लेकिन चारों की उपलब्धता अभी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।

अब बड़ा सवाल यह है कि अगर जसप्रीत बुमराह समय पर फिटनेस हासिल नहीं कर पाते हैं, तो उनकी जगह कौन आएगा। उनका रिप्लेसमेंट बीसीसीआई को लाना पड़ेगा। ऐसे में किस खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह मिलती हुई दिखाई देती है।

jasprit bumrah

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इन चारों खिलाड़ियों की फिटनेस जांच के लिए 4 से 9 सितंबर के बीच मैच सिमुलेशन टेस्ट आयोजित किए जा रहे हैं। यानी सिर्फ मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फैसला नहीं होगा, बल्कि यह भी देखा जाएगा कि खिलाड़ी मैच जैसी परिस्थितियों में अपने शरीर पर पड़ने वाले दबाव को संभाल पाते हैं या नहीं।

अंतिम मंजूरी देने से पहले उनका प्रैक्टिकल असेसमेंट जरूरी माना गया है। टीम इंडिया को 10 सितंबर के आसपास दिल्ली में इकट्ठा होना है, इसलिए उससे पहले यह प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

बुमराह नहीं खेले तो कौन लेगा जगह?

अगर बुमराह फिटनेस टेस्ट में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो चयनकर्ताओं ने बैकअप विकल्प भी तैयार रखा है। 24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को संभावित विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करना चाहता। प्रिंस के अलावा मोहम्मद सिराज और मयंक यादव भी अच्छे ऑप्शन हैं लेकिन दोनों से पहले प्रिंस का नाम बताया जा रहा है।

13 सितंबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। तीनों मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में निर्धारित हैं। इसके बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में भी हिस्सा लेगी, इसलिए खिलाड़ियों की फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट इस समय टीम के लिए बेहद अहम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+