'या तो इसकी शादी हो गई है या फिर गर्लफ्रेंड का चक्कर है', सालों बाद खुला संजना-बुमराह की मोहब्बत का राज?
Jasprit Bumrah: अपनी छनछनाती गेंदों से दिग्गज क्रिकेटरों को परेशान करने वाले भारत के स्टार प्लेयर जसप्रीत बुमराह असल जिंदगी में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर संजना गणेशन की आंखों से 'क्लीन बोल्ड' हो गए थे, दोनों की प्रेमकहानी के बारे में किसी को खबर नहीं थी इसलिए जब इनकी शादी की खबर आई तो हर कोई हैरान रह गया था। आपको बता दें कि बुमराह और संजना ने साल 2021 में शादी की थी।
इनकी प्रेमकहानी के बारे में मीडिया तो छोड़िए साथी क्रिकेटरों को भी नहीं मालूम था। अब सालों बाद दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीता बसरा का शो 'Who's the Boss' में दोनों मेहमान बनकर आए थे। इस दौरान हरभजन ने कहा कि 'यार तेरी शादी के बारे में जब सुना तो मैं खुद ही हैरान रह गया था, तू तो बड़ा ही शातिर निकला।'
'हमारे रिलेशनशिप के बारे में किसी को पता नहीं चला' (Jasprit Bumrah)
जिस पर बुमराह ने कहा कि 'दरअसल संजना केकेआर में थी और मैं मुंबई टीम में, तो अक्सर हम मिला करते थे लेकिन लोगों को लगता था कि हम इंटरव्यू वगैरह के लिए मिलते हैं इसलिए हमारे रिलेशनशिप के बारे में किसी को पता नहीं चला। साल 2020 की बात है हम आईपीएल 2020 के दौरान यूएई में थे। सारी टीमें 'बबल जोन' में थीं, हमारी मुलाकात फील्ड के बाद होती ही नहीं थी लेकिन मुझे उस वक्त लगा कि संजना को प्रपोज कर देना चाहिए , मैं रिंग लेकर ही यूएई गया था।'
'मैंने खुद बालकनी में संजना के लिए टेबल सजाई थी' (Jasprit Bumrah)
'लेकिन मैं मुंबई टीम था, जिस दिन हम टूर्नामेंट से बाहर हुए तो अब लगा कि यार मैं तो उसे प्रपोज ही नहीं कर पाऊंगा। फिर मैने साथियों से कहा कि 'बबल टू बबल' ट्रांसफर का इंतजाम करवाओ और उसके बाद व्यवस्था हुई, मैंने खुद बालकनी में संजना के लिए टेबल सजाई थी, केक लेकर आया था।'
'मैंने कहा कि अरे पानी तो पीने दो'
फिर इसके बाद संजना ने जो कहा वो काफी मजेदार था, संजना ने कहा 'मैं जैसे ही उस दिन रूम में आई, जसप्रीत बार-बार बालकनी में जाने की जिद कर रहा था, मैंने कहा कि अरे पानी तो पीने दो, उसने बोला कि नहीं चलो पहले, फिर वो मेरा हाथ पकड़कर वहां ले गया। वहां जाते ही मैं हैरान रह गई और फिर इसने मुझसे अपने दिल की बात कह दी।'
'या तो इसकी शादी हो गई है या फिर गर्लफ्रेंड का चक्कर है' (Jasprit Bumrah)
संजना ने कहा कि 'जब मैं अभ्यास सत्र में जसप्रीत को देखती थी तो मुझे लगता था कि ये किसी से बात नहीं करता है। वहां बहुत सारे प्लेयर्स मुझे हाय-हैलो करते थे लेकिन ये मुझे देखने के बाद दूसरी तरफ देखने लगता था। मुझे लगता था कि ये पक्का कहीं इंगेज है, या तो ये शादीशुदा है या फिर इसकी गर्लफ्रेंड है या फिर यह उनका व्यक्तित्व है।'
धीरे-धीरे गलतफहमी की बर्फ पिघल गई: संजना
'हालांकि, जैसे-जैसे हम दोनों ने बातचीत करनी शुरू की तो गलतफहमी की बर्फ पिघल गई, हम एक-दूसरे को समझ गए। पता चला, वह बिल्कुल भी वैसे नहीं हैं, जैसा मैं सोच रही थी।'
'मुझे थोड़ा लोगों से घुलने-मिलने में वक्त लगता है' (Jasprit Bumrah)
जिस पर बुमराह ने चुटकी ली और कहा- 'मैं बात नहीं करता क्योंकि मैं शादीशुदा होऊंगा,यह किस तरह का तर्क है?' फिर बुमराह ने कहा कि 'मुझे थोड़ा लोगों से घुलने-मिलने में वक्त लगता है।'
संजना और बुमराह दोनों ने साल 2021 में शादी की थी
बुमराह और संजना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि संजना और बुमराह ने साल 2021 में शादी की थी और साल 2023 में दोनों बेटे अर्जुन के मम्मी-पापा बने। इससे पहले संजना ने 'Moment of Silence' पॉडकास्ट में बताया था कि 'अंगद के जन्म के बाद बुमराह में सकारात्मक बदलाव आए और वे एक बेहतर क्रिकेटर बने हैं।'
-
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? अमेरिकी हमले से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच?












Click it and Unblock the Notifications