World Cup: मोहम्मद रिज़वान ने दी बड़ी प्रतिक्रिया, भारतीय दर्शकों की तुलना पाकिस्तानी फैन्स से की

Muhammad Rizwan पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को बड़ा स्कोर चेज करा दिया। वर्ल्ड कप इतिहास में 345 रनों का स्कोर कभी चेज नहीं हुआ था लेकिन पाकिस्तानी टीम से इसे कर दिखाया।

रिजवान के आलवा अब्दुल्लाह शफीक के बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिली। हैदराबाद के स्टेडियम में पाकिस्तानी टीम को पूरा समर्थन मिला। इसे लेकर रिजवान की तरफ से भी एक बयान आया है। रिजवान के अनुसार उनको पाकिस्तानी क्राउड जैसी फीलिंग आ रही थी।

rizwan

रिजवान ने हैदराबाद के दर्शकों को समर्थन करने के लिए धन्यवाद कहा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा लगा ही नहीं कि हम हैदराबाद में खेल रहे हैं। नजारा ऐसा था जैसे हम रावलपिंडी में यह मुकाबला खेल रहे हों। इस तरह का सपोर्ट हमें हैदराबाद में मिला।

गौरतलब है कि रिजवान शॉट खेलकर मैदान अपर क्रैम्प आने से गिरे भी थे। बाद में उन्होंने कहा कि कुछ वास्तविकता थी और उसमें एक्टिंग भी थी। इसका मतलब यह हुआ कि वह क्रैम्प आने के बार जिस तरह रिएक्ट कर रहे थे, वह एक्टिंग का हिस्सा था। इतनी उछल-कूद करते हुए अन्य खिलाड़ियों को नहीं देखा जाता।

श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 344 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनकी तरफ से दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली। श्रीलंकाई टीम से कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों का सामना करते हुए 122 रनों की पारी खेली। उनके अलावा समरविक्रमा ने 108 रन बनाए।

जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने बाबर आज़म और इमाम उल हक जैसे बल्लेबाज जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद अब्दुल्लाह शफीक ने 113 रनों की पारी खेली। रिजवान क्रीज पर अंत तक टिककर खेले और नाबाद 131 रन बनाकर पाकिस्तान को ऐतिहासिक जीत दिलाई, एक समय ऐसा लग रहा था कि पाक टीम हार जाएगी लेकिन बाद में धमाका देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+