BCCI ने ईशांत शर्मा पर ठोका भारी जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज को किस गलती की मिली सजा?

IPL 2025 में ऑन-फील्ड परफॉर्मेंस जितना चर्चा में है, उतनी ही सुर्खियां बटोर रही हैं खिलाड़ियों की कोड ऑफ कंडक्ट (Code of Conduct) उल्लंघन की घटनाएं। हर सीज़न की तरह इस बार भी BCCI नियमों के पालन को लेकर सख्त नजर आ रहा है। ताजा मामला सामने आया है दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का, जिन पर हाल ही में मैच के दौरान अनुशासनहीनता के लिए जुर्माना लगाया गया है।

ईशांत शर्मा पर क्यों लगा जुर्माना?
गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच में ईशांत शर्मा का दिन अच्छा नहीं रहा और उस निराशा का असर शायद उनके बर्ताव पर भी दिखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने मैच के दौरान आक्रामक प्रतिक्रिया दी, जो IPL की आचार संहिता के खिलाफ थी।

Ishant Sharma fined 25 per cent match fees

मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना
इसी वजह से BCCI ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया।

सिर्फ ईशांत नहीं, इन खिलाड़ियों पर भी लग चुका है जुर्माना
ईशांत शर्मा इस सीजन में Code of Conduct उल्लंघन के लिए सजा पाने वाले अकेले खिलाड़ी नहीं हैं। अब तक 5 खिलाड़ियों को अलग-अलग कारणों से दंडित किया जा चुका है:

  • हार्दिक पंड्या (MI) - स्लो ओवर रेट के लिए
  • रियान पराग (RR कप्तान) - स्लो ओवर रेट के लिए
  • ऋषभ पंत (LSG कप्तान) - स्लो ओवर रेट के लिए
  • दिग्वेश राठी (LSG स्पिनर) - बार-बार "नोटबुक सेलिब्रेशन" करने के लिए

MI vs RCB Head to Head: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दिग्वेश राठी का मामला खासा अनोखा है, क्योंकि उनका जुर्माना मैदान पर बार-बार एक जैसे सेलिब्रेशन की वजह से लगाया गया - जो आचार संहिता के तहत 'उकसाने वाला व्यवहार' माना गया।

Take a Poll

गुजरात ने मैच जीता, टेबल में उछाल
जहां ईशांत शर्मा के लिए वो मैच भूलने लायक रहा, वहीं गुजरात टाइटन्स (GT) ने SRH को करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट के अपने चौथे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ GT पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई और उनका नेट रन रेट +1.031 हो गया - जो एक मजबूत स्थिति को दर्शाता है।

Virat vs Bumrah: विराट कोहली की नींद उड़ाने वाले गेंदबाज की IPL में वापसी! जानें कैसी रही है दोनों की टक्कर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+