संजय मांजरेकर बोले- मुझे नहीं लगता कि मोटी रकम का उनपर कोई असर पड़ेगा
नई दिल्ली। भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने ईशान किशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मांजरेकर कहा कहना है कि भले ही ईशान किशन ने मोटी रकम पाई हो, लेकिन उनपर इसका दवाब नहीं होगी। किशन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। आईपीएल 2015 की नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा युवराज सिंह की 16 करोड़ रुपए की खरीद के बाद ईशान किशन किसी नीलामी में खरीदे जाने वाले दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। ईशान आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के पहले दिन बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी रहे।

रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़ रुपये) और कीरोन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये) के बाद मुंबई इंडियंस ईशान किशन को बरकरार नहीं रख पाई। फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर को छोड़ने के बावजूद, मुंबई इंडियंस स्टार खिलाड़ी को वापस पाने के लिए उत्सुक थी। संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मोटी रकम का उनपर कोई असर पड़ेगा क्योंकि टीम ने उन पर बहुत भरोसा दिखाया है। मुझे यकीन है कि यह कुछ ऐसा है जो उन्होंने उन्हें बताया होगा।"
यह भी पढ़ें- 40 लाख था बेस प्राइस, मिल गए 9 करोड़, अब IPL 2022 में मचाएगा धमाल
उन्होंने कहा, ''जब हम बड़ी कीमत की बात करते हैं, तो बहुत दबाव होता है, जब टीम उस पर जुआ खेलती है तो खिलाड़ी दबाव महसूस करता है। निकोलस पूरन (सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा 10.75 करोड़ रुपS) जैसा कोई व्यक्ति दबाव महसूस कर सकता है। हमने देखा कि कैसे युवराज सिंह, जब उन्हें फिर से 14 करोड़ रुपये में खरीदा गया तो उनका खुद का आत्मविश्वास गिर गया। वह पतन की ओर थे, ईशान किशन चरम पर हैं। मुझे लगता है कि कीमत का उन पर असर पड़ने वाला है। मुझे नहीं लगता कि ईशान किशन बिल्कुल भी दबाव महसूस करेंगे।"
मांजरेकर ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने इशान किशन पर काफी विश्वास दिखाया है, जिन्होंने 61 मैचों में 135 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 1452 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, "स्पष्ट रूप से आप देख सकते हैं कि उन्होंने चार खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और कीरोन पोलार्ड। अगर वे 5 को बरकरार रखते, तो वे ईशान किशन को बरकरार रखते। वे उसे बनाए रखने के लिए बेताब थे लेकिन वे नहीं कर सके। लेकिन वे तैयार थे 'आप आओ हम नीलामी में आपको खरीद लेंगे'। उन्होंने कहा, "तो अब ईशान किशन एक ऐसी टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जहां उन्हें लगता है कि वास्तव में उनकी जरूरत है।"












Click it and Unblock the Notifications