40 लाख था बेस प्राइस, मिल गए 9 करोड़, अब IPL 2022 में मचाएगा धमाल

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की मेगा नीलामी में देशी खिलाड़ियों की माैज लग गई। कम बेस प्राइस पर भी कई खिलाड़ियों को करोड़ों की रकम मिल गई। वहीं एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिसका बेस प्राइस 40 लाख था, लेकिन जब आखिरी बोली लगी तो उसे 9 करोड़ मिल गए। जी हां, हम बात कर रहे हैं 26 साल के बल्लेबाज शाहरुख खान की जो इस बार पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- IPL Auction : ये रहे 5 सबसे महंगे खिलाड़ी, इस बार देशी खिलाड़ियों का रहा जलवा

आखिर में कूदा पंजाब

आखिर में कूदा पंजाब

पुरानी टीमों के साथ गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी नीलामी में हिस्सा लिया। नतीजतन, कुल 10 टीमें खिलाड़ियों को खरीदने में सक्षम थीं। इस नीलामी में शाहरुख खान को 9 करोड़ रुपए मिल गए। उन्हें खरीदने के लिए हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई। इन दोनों टीमों ने शाहरुखी की कीमत 2 करोड़ 40 लाख तक पहुंचा दी। तभी पंजाब किंग्स भी बीच में कूद गया। फिर अंत तक चेन्नई और पंजाब के बीच टक्कर देखने को मिली। आखिर में चेन्नई ने 8.75 करोड़ की अपनी ओर से अंतिम बोली लगाई तो वहीं पंजाब ने खुशी से 9 करोड़ की बोली लगाकर शाहरुख को अपने साथ जोड़ लिया।

पिछले सीजन में बिके थे इतने में

पिछले सीजन में बिके थे इतने में

शाहरुख ने आईपीएल 2021 में पंजाब की ओर से ही सीजन खेला था। तब पंजाब ने 5.25 करोड़ में उन्हें खरीदा था। फिर पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन नीलामी में मोटी रकम के साथ फिर को उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया। पिछले सीजन में शाहरुख ने खेले 11 मैचों में 134.21 की स्ट्राइक रेट से 153 रन बनाए थे, जिसमें 9 चौके और 10 छक्के शामिल रहे थे। शाहरुख खान का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शानदार देखने को मिला था, जहां उन्होंने 8 मैच की 6 पारियों में 157.81 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए थे। फाइनल में तमिलनाडु को जीत के लिए आखिरी गेंद में 5 रन की दरकार थी। ऐसे में शाहरुख ने कर्नाटक की तरफ से यह ओवर बाएं हाथ के सीमर प्रतीक जैन को मैच की आखिरी गेंद पर छक्का छड़ तमिलनाडु को रिकॉर्ड तीसरी बार सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का चैंपियन बनाया दिया था। फाइनल में शाहरुख खान ने 15 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए थे। शाहरुख मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।

शिवम मावी केकेआर में शामिल

शिवम मावी केकेआर में शामिल

वहीं केकेआर ने अनकैप्ड प्लेयर शिवम मावी को एक बड़ी बोली के साथ उन्हें टीम में बरकरार रखा है। केकेआर ने 7.25 करोड़ देकर अपने प्लेयर को फिर से टीम के साथ जोड़ लिया। आईपीएल 2021 में 9 मैचों में उन्होंने 233 रन देकर 11 विकेट झटके। अगर शिवम मावी के बेस प्राइस की बात करें तो उनका बेस प्राइस उस समय 40 लाख था और उनका नाम अनकैप्ड खिलाड़ियों में शुमार था। शिवम ने अपना आईपीएल डेब्यू साल 2018 में केकेआर की तरफ से ही किया था। अब तक आईपीएल के 26 मैच खेले हैं, जिसमें 25 विकेट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+