अजहरुद्दीन ने टेस्ट टीम में पंत की जगह ईशान को बताया मजबूत दावेदार, कहा- दोनों एक ही शैली के बल्लेबाज

नए साल के मौके पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हुए ऋषभ पंत करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

Ishan Kishan and Rishabh pant

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए घोषित हुई भारतीय टीम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अजहरुद्दीन ने कहा है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को मौके दिए जाने चाहिए। अजहरुद्दीन का मानना है कि टेस्ट फॉर्मेट में पंत की अनुपस्थिति में ईशान किशन उनके मजबूत विकल्प हो सकते हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए घोषित हुई टीम में ईशान किशन को जगह दी गई है। हालांकि उनके अलावा एक और विकेटकीपक केएस भारत टीम का हिस्सा हैं।

पंत की तरह ही आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं ईशान

9 फरवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए ईशान किशन के अलावा सूर्यकुमार यादव को भी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है। ईशान को टेस्ट टीम में लिए जाने पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि ईशान ही पंत का मजबूत विकल्प हो सकते हैं। यूएई में इंटरनेशनल लीग टी20 में कॉमेंट्री करने के दौरान अजहरुद्दीन ने कहा कि पंत के साथ जो कुछ भी हुआ है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन टीम में उनकी कम को ईशान किशन ही पूरा कर सकते हैं, क्योंकि ईशान ही पंत की तरह आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं और वो इस जगह के लिए प्रबल दावेदार भी हैं।

ईशान के लिए आसान नहीं होगा जगह बनाना

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है, "ईशान किशन को उनके हालिया फॉर्म के आधार पर भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है और मुझे लगता है कि वह विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत के विकल्प के प्रबल दावेदार होंगे। पंत की तरह ईशान भी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।' हालांकि केएस भारत की मौजूदगी से ईशान के लिए टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान नहीं होगा। आपको बता दें कि ऋषभ पंत दिसंबर के आखिरी सप्ताह में दिल्ली से रूड़की जाते वक्त रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे। उनके ट्रीटमेंट को देखते हुए यह माना जा रहा है कि वो साल भर के लिए क्रिकेट से दूर रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+