'मेरी मां ने मुझसे...,' वर्ल्ड कप में ईशान किशन के ऊपर होगा अतिरिक्त दबाव, मैच से पहले बताई दिलचस्प बात

भारत की मेजबानी में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) के 13वें एडिशन का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस बीच स्टार क्रिकेटर ईशान किशन ने टूर्नामेंट को लेकर अतिरिक्त दबाव होने का एक दिलचस्प कारण बताया है।

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से जब वर्ल्ड कप 2023 को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए बताया कि, 'मेरी मां ने मुझसे कहा है कि मुझे किसी भी कीमत पर भारत के लिए विश्व कप जीतना है, इसलिए थोड़ा अतिरिक्त दबाव है।

ishan kishan

वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के शुरुआती मैच से पहले भारतीय टीम की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि इन-फॉर्म बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू का शिकार हो चुके हैं। ऐसे में अब इस बल्लेबाज का रविवार के मैच में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। अगर किसी कारण गिल मैदान पर नहीं उतर पाते हैं तो बड़ा सवाल यह होगा कि टीम इंडिया के लिए इस मैच में ओपन‍िंग कौन करेगा?


दरअसल, वनडे में भारत के सबसे शानदार बल्लेबाज गिल कथित तौर पर तेज बुखार से पीड़ित हैं और इस मामले पर अंतिम फैसला लेने से पहले शुक्रवार को उनका डेंगू के लिए टेस्ट किया जाएगा। टीम के घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, 'चेन्नई में उतरने के बाद से शुभमन को तेज बुखार है, जिसके बाद से उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के इन दो दिग्गजों ने की वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट को लेकर भविष्यवाणी, इस टीम को रखा बाहर

ईशान किशन को मिल सकता है ओपनिंग का मौका
गिल के बाहर होने की स्थिति में ईशान किशन या फिर केएल राहुल ओपनिंग के लिए लाइन में हो सकते हैं। इन दोनों में से कोई एक रोह‍ित शर्मा के साथ इस महत्वपूर्ण मैच में ओपन कर सकता है। केएल राहुल इस लिए दावेदार हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने एश‍िया कप में वापसी के बाद शानदार प्रदर्शन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+