'मैं किसी भी बात से दुखी...', BCCI को लेकर Ishan Kishan ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Ishan Kishan On BCCI Central Contract: लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर लगातार चर्चाओं का माहौल गर्म है। दरअसल, भारतीय टीम से बाहर होने और बीसीसीआई कांट्रैक्ट गंवाने के बाद ईशान किशन छोटी टीमों के खिलाफ भी खेलते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया था। लेकिन ईशान किशन को इस दौरे के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया।

लंबे समय से बाहर हैं किशन

ईशान किशन ने मानसिक थकान के कारण पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे से ब्रेक मांगा था। तब से लेकर अब तक उनकी टीम में वापसी नहीं हो पाई है। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से जरूर खेला है। लेकिन वह मुंबई इंडियंस की तरफ से अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।

Ishan Kishan 1

ईशान किशन ने मानी बात

बीसीसीआई से कॉन्ट्रैक्ट लेने के बाद कई तरह की खबरें भी सामने आई थी। अब पहली बार ईशान किशन ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए ईशान किशन ने बताया मैं किसी भी बात से दुखी नहीं होना चाहता। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देना जारी रखूंगा। उन्होंने माना कि पिछला कुछ समय उनके लिए अच्छा नहीं गुजरा है।

किसी ने नहीं समझा मेरा दुख

ईशान किशन ने खुद के साथ हो रही घटनाओं पर कहा कि मेरा दुख किसी ने नहीं समझा था। आज मैं यह नहीं कहना चाहता कि सब कुछ ठीक था। यह मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। आप बहुत कुछ झेलते हैं। मेरे दिमाग में यह सब चलता रहा कि ये क्या हो गया? उन्होंने कहा कि मेरे साथ यह सब चीज तब हुई जब मैं अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। मुझे सफर से थकान महसूस हुई इसका मतलब था कि कुछ गड़बड़ है। मैं अच्छा या ठीक महसूस नहीं कर रहा था और इसलिए मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया हालांकि दुख की बात है कि मेरे परिवार और कुछ करीबी लोगों को छोड़कर किसी ने भी इसे नहीं समझा।

आखिर क्यों लिया था ब्रेक

ईशान किशन के मुताबिक खिलाड़ी के लिए ब्रेक लेना एक सामान्य बात होती है। उन्होंने कहा कि नियम है कि अगर आप वापसी करना चाहते हैं तो आपको घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब मेरे लिए घरेलू क्रिकेट खेलने बहुत अलग सा था क्योंकि इसका कोई मतलब नहीं बन रहा था। मैं खेलने के मूड में नहीं था और इसलिए मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ब्रेक लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+