Ishan Kishan को BCCI ने बाहर कर दिया लेकिन करोड़ों के हैं मालिक, हर वर्ष इतनी करते हैं कमाई

Ishan Kishan Net Worth: ईशान किशन को बीसीसीआई ने वार्षिक अनुबंध से बाहर कर दिया है। इस वजह से उनका नाम भी काफी चर्चा में है। काफी लोगों का मानना है कि किशन को अनुबंध मिलना चाहिए था। हालांकि उनके पास अनुबंध में वापस आने का मौका है।

एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमा चुके ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। लगातार सातवें वर्ष उनको मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने का मौका मिलेगा। साल 2018 में किशन को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था।

ishan kishan

अब उनके पास बीसीसीआई से पैसे कमाने का मौका नहीं है क्योंकि अनुबंध वाले खिलाड़ियों को ही बोर्ड की तरफ से वार्षिक भुगतान किया जाता है। हालांकि घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से किशन के पास पैसे कमाने का पूरा मौका है। वह पहले से ही करोड़ों के मालिक हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई

छोटे करियर में ईशान किशन ने कुछ बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है। उन्होंने ओप्पो इंडिया, मान्यवर, नॉइज़, सीएट, सैंसपैरिल्स ग्रीनलैंड्स (SG), भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), ब्लिट्जपूल्स शामिल हैं। हर ब्रांड के विज्ञापन के लिए मिलने वाली राशि अलग होती है। इन ब्रांड्स के साथ किशन ने करोड़ों रुपये कमाए हैं।

कार कलेक्शन और सम्पत्ति

ईशान किशन के पास लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन है। उनके पास BMW सीरीज 5 की कार है, इसकी कीमत 72 लाख रुपये है। इसके अलावा उनकी कारों के कलेक्शन में 1 करोड़ रुपये की फोर्ड मस्टैंग और 1 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज सी-क्लास शामिल है। पटना में किशन के पास एक आलीशान बंग्ला भी है। इसके अलावा झारखण्ड के रांची में भी ईशान किशन का घर है। सबसे ज्यादा उनकी कमाई आईपीएल से ही होती है।

ईशान किशन की आईपीएल में सैलरी

साल टीम आईपीएल सैलरी
2016 गुजरात लायंस 35 लाख रुपये
2017 गुजरात लायंस 35 लाख रुपये
2018 मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये
2019 मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये
2020 मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये
2021 मुंबई इंडियंस 6.2 करोड़ रुपये
2022 मुंबई इंडियंस 15.25 करोड़ रुपये
2023 मुंबई इंडियंस 15.25 करोड़ रुपये
2024 मुंबई इंडियंस 15.25 करोड़ रुपये
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+