ईशान किशन की गर्लफ्रेंड प्यार में खुलकर आई सामने, 250 रनों के बाद क्रिकेटर को दिया 2 अक्षर का खास नाम
Ishan Kishan: दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि हर तरफ उनकी पारी की चर्चा होने लगी। साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किशन ने 250 रन की शानदार पारी खेली। वह दोहरा शतक लगाने के बाद रिटायर्ड हर्ट हुए और ईस्ट जोन को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
ईशान की इस खास पारी के बाद सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींच लिया। मॉडल और एंटरप्रेन्योर अदिति हुंडिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर ईशान की 250 रन की पारी पर अपनी खुशी जाहिर की। अदिति और ईशान किशन के रिलेशनशिप के किस्से जगजाहिर हैं। ईशान किशन को इशु कहकर अदिति ने फैंस का भी दिल जीत लिया।

अदिति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साफ़ शब्दों में लिखा दिया कि चेन्नई की भीषण गर्मी में 250 रन। कुछ पारियों को रनों से मापा जाता है, और इस वाली को जुझारूपन से। तुम पर बहुत गर्व है इशु। इन शब्दों के साथ अदिति हुंडिया ने हार्ट वाला इमोजी भी दिया। उनकी इस स्टोरी को लोगों ने इंस्टाग्राम से उठाकर ट्विटर पर वायरल कर दिया।
ईशान के लिए यह पारी इसलिए भी अहम है क्योंकि वह लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन उनके लिए चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का सबसे मजबूत रास्ता है। ऐसे में 250 रन की यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड बुक के लिए नहीं, बल्कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा सकती है।
🚨 Duleep Trophy Final 🚨
🔹 EAST ZONE vs SOUTH ZONE 🔹
~ Day 2 | Innings Break ~#EZONE : 7️⃣0️⃣8️⃣-🔟 (163)
- Ishan Kishan : 270 (334)
- Kumar Kushagra : 101 (132)• Tripurana Vijay : 4-180 (42)#SZvsEZ #Cricket #DuleepTrophy | @BCCIdomestic
pic.twitter.com/3i9CjPW6h6… https://t.co/wR1YtBFZu8
— Cricket Lover 🏏 (@Crick97924Lover) September 7, 2026
चेन्नई में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईशान किशन ने आज तेजी से रनों की बारिश की और 200 रन बनाने के बाद 250 का आंकड़ा भी हासिल कर लिया। वह 27 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 250 रनों पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
अदिति के एक छोटे से मैसेज ने इस शानदार क्रिकेटिंग कहानी में ग्लैमर और निजी जिंदगी का एंगल भी जोड़ दिया। अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा ईशान की पारी के अलावा अदिति के मैसेज की हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
