VIDEO: क्रिकेट नहीं खो-खो खेलते हैं रोहित-कोहली, 82 साल के हैं ईशान किशन, खुद किया खुलासा
Ishan Kishan video: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुवाहाटी के मैदान पर टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद भारतीय टीम तीसरे मैच के लिए तैयार है। खिलाड़ियों की कोशिश तीसरे मैच में भी जीत दर्ज करने की होगी। भारतीय टीम जीतने की फेवरेट मानी जा रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार तीन मैच जीत कर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।
ईशान किशन का वीडियो वायरल: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ईशान किशन के इस मजेदार इंटरव्यू को बीसीसीआई टीवी ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में ईशान किशन से अलग-अलग सवाल के जवाब मांगे जाते हैं। लेकिन यह सभी जवाब ईशान किशन को गलत देने को कहा गया है।

कोहली-विराट को लेकर ये कहा: ईशान किशन को अपने सभी जवाब गलत देने हैं और उन्होंने हर एक सवाल का गलत ही जवाब दिया। किशन से इस इंटरव्यू में जब उनकी उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी उम्र 82 साल बताई। इसके अलावा जब उनका नाम पूछा गया तो उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण कहा। विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर जब ईशान किशन से पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली क्या खेलते हैं? तो इस पर ईशान ने बताया कि यह दोनों ही खिलाड़ी खो-खो खेलते हैं। चलिए जानते हैं ईशान किशन ने सवालों का क्या-क्या जवाब दिया है....
ईशान किशन से पूछे गए सवाल और जवाब
सवाल- आपका नाम क्या है?
वीवीएस लक्ष्मण
सवाल- आपकी उम्र क्या है ?
82
सवाल-कौन सी भाषा बोलते हैं?
स्पेनिश
सवाल- कौन सा खेल खेलते हैं?
फुटबॉल
सवाल- सूर्यकुमार यादव कौन है?
विकेटकीपर, गेंदबाज
सवाल- रोहित-विराट क्या खेलते हैं?
खो-खो
सवाल- बालों का रंग क्या है?
ऑरेंज
सवाल- गेंद को हिट करने पर बैट से कैसी आवाज निकलती है?
मियाऊं
सवाल- वर्ल्ड कप 2023 कहां हुआ?
ब्राजील
सवाल- किटबैग में 3 चीजें क्या रखते हैं?
हेडफोन, वॉलेट, आइसक्रीम
सवाल- जिम में क्या करते हैं?
आइस हॉकी खेलते हैं
सवाल- अभी आप कहां है?
टोक्यो












Click it and Unblock the Notifications