इरफ़ान पठान ने उठाया राज़ से पर्दा, बताया लॉर्ड्स में हार का छुपा हुआ कारण, किसी का नहीं गया ध्यान

IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन जीत के करीब जाकर हारने से रविन्द्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को निराशा हुई। भारत और इंग्लैंड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। टीम इंडिया 193 के लक्ष्य का सामना करते हुए 22 रनों के मामूली अंतर से पराजित हो गई।

हार के कारणों पर काफी चर्चा हो रही है लेकिन इरफ़ान पठान ने एक ऐसी बात बताई है, जिसके ऊपर शायद किसी का ध्यान नहीं गया होगा। फील्डरों, गेंदबाजों, तकनीक आदि कई चीजों पर बातचीत हुई है इरफ़ान पठान ने इन सबसे अलग कुछ ऐसा कहा है, जो सच भी नजर आता है।

irfan pathan

सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए इरफ़ान पठान ने कहा कि इतने सारे इमोशंस चल रहे हैं लेकिन जडेजा ने शानदार बैटिंग की, उसकी तारीफ होनी चाहिए। सिराज ने कमला किया और जडेजा ने लड़ाई वाली भावना दिखाई लेकिन कितने रनों से हम हारे, सिर्फ 22 रन लेकिन एक्स्ट्रा रन काफी दिए। हमने 63 रन खर्च किये हैं। मैं थोड़ा निराश हूँ, सबसे ज्यादा परेशानी उसी से है। बाकी तो आपने पूरी लड़ाई की। कैच छोड़े और गलतियां की लेकिन आप लड़कर हारे हैं। बस आपको हौसला बनाकर रखना है।

ING vs ENG: पठान का सटीक विश्लेषण

आंकड़ों की तरफ नज़र दौड़ाई जाए, तो इरफ़ान पठान ने सटीक विश्लेषण किया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान कुल 31 रन खर्च किये। इसके बाद इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत ने कुल 32 रन अतिरिक्त दिए थे और दोनों को मिलाकर मामला 63 रन होते हैं और इस तरफ शायद किसी और ने ध्यान ही नहीं दिया।

IND vs ENG: भारत के ऊपर दबाव

पांच मैचों की सीरीज में अब भारतीय टीम के ऊपर दवाब आ गया है, इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अगले दो मैचों में इंग्लैंड को एक में जीत दर्ज करनी है, इससे उनका काम बन जाएगा, वहीं भारत को सीरीज बचाने के लिए एक जीत और एक ड्रॉ की दरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+