उमरान मलिक को दी इरफान पठान ने सलाह, बोले- यही प्रक्रिया सचिन तेंदुलकर ने अपनाई थी

नई दिल्ली, 8 जून: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने उभरते तेज गेंदबाज उमरान मलिक को सलाह दी। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने इस क्रिकेटर ने उमरान से कहा था कि वह अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान दें और साथ ही स्पीड कम ना करें।

22 वर्षीय मलिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू होने वाली आगामी पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए अपना पहला कॉल-अप मिला है। उन्हें आईपीएल 2022 में उनके प्रदर्शन का इनाम मिला, जहां उन्होंने नियमित रूप से 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्होंने एक मैच में चार और एक में पांच विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।

लेकिन आपको अपनी गति बिल्कुल भी कम नहीं करनी

लेकिन आपको अपनी गति बिल्कुल भी कम नहीं करनी

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स शो गेम प्लान पर बोलते हुए कहा, उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा उनसे कहता हूं कि आपको अपनी लाइन और लेंथ पर ध्यान देना है लेकिन आपको अपनी गति बिल्कुल भी कम नहीं करनी चाहिए। जितना अधिक वह गेंद को तीन स्टंप के करीब रखने की कोशिश करता है और हार्ड लेंथ में गेंदबाजी करता रहेगा है, तो बाकि सब खुद हो जाएगा।"

हमने सचिन तेंदुलकर को इस प्रक्रिया का पालन करते देखा

हमने सचिन तेंदुलकर को इस प्रक्रिया का पालन करते देखा

"हर मैच के बाद मेरे पास उनके लिए एक साधारण सलाह है, चाहे वह आईपीएल में हो या आगे भी हो - आपने आज क्या अच्छा किया है और आपको कहां सुधार करना है। यह प्रक्रिया तब तक बनी रहनी चाहिए जब तक क्रिकेट खेलते रहेंगे। हमने सचिन तेंदुलकर को इस प्रक्रिया का पालन करते देखा है, हालांकि उनके जैसा करियर किसी और का नहीं रहा।"

मलिक आईपीएल 2022 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के रिटेंशन में से एक थे। उन्होंने एक यादगार सीजन को समाप्त किया था क्योंकि उन्होंने 14 मैचों में 22 विकेट लिए पर वे महंगे भी साबित हुए थे। उनकी लाइन कई बार भटक जाती थी।

राहुल द्रविड़ कह चुके- सबको प्लेइंग 11 में जगह नहीं दे सकता

राहुल द्रविड़ कह चुके- सबको प्लेइंग 11 में जगह नहीं दे सकता

इन सब चीजों के चलते यह पक्का नहीं है कि उमरान को तुरंत भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में लंबा मौका मिलने जा रहा है। राहुल द्रविड़ ने उमरान के बारे में बात करते हुए कहा है कि, जाहिर है, वह सीख रहा है। वह एक युवा लड़का है और वह बेहतर हो रहा है, सुधार कर रहा है। वह जितना अधिक खेलेगा, उतना ही बेहतर होगा। हमें देखना होगा कि हम उसे कितना समय दे सकते हैं, हमें वास्ताविकता पर ध्यान देने की जरूरत है, हमारे पास एक बड़ी टीम है, सभी को प्लेइंग इलेवन का समय देना संभव नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+