शुभमन गिल के फ्यूचर को लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- तीनों फॉर्मेट में खेलेगा
नई दिल्ली, जुलाई 28। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भी जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। विंडीज दौरे पर कमाल की फॉर्म में रहे शुभमन गिल इस मैच के भी हीरो रहे। टीम इंडिया भले ही डकवर्थ लुईस नियम से जीती हो, लेकिन शुभमन गिल अपने दम पर ही मैच जिताने के इरादे से खेल रहे थे। आखिरी वनडे में गिल ने 98 रनों की पारी खेली। हालांकि वो खराब किस्मत की वजह से शतक से सिर्फ 2 रन से चूक गए।

इरफान पठान ने की शुभमन की तारीफ
शुभमन गिल ने इस दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की है। 3 वनडे मैचों में उन्होंने 205 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया है। शुभमन गिल के प्रदर्शन को लेकर अब तमाम दिग्गज क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया आ रही है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। इरफान पठान ने कहा गिल को 'ऑल फॉर्मेट' प्लेयर बताया है। इरफान पठान ने कहा है कि उन्हें ऐसा लगता है कि शुभमन गिल आने वाले समय में टीम इंडिया के लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट के बल्लेबाज रहेंगे।

चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरे गिल
साल 2019 में अपना वनडे डेब्यू करने वाले शुभमन गिल के लिए वेस्टइंडीज का यह दौरा उनके करियर का बड़ा टर्निंग प्वॉइंट साबित हो सकता है। वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने गिल के अलावा टीम में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ को भी चुना था, लेकिन धवन के साथ पारी की शुरुआत का मौका गिल को ही मिला। गिल भी चयनकर्ताओं के भरोसे पर खरे उतरे और उन्होंने पूरी सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी की।

2019 से 2020 के अंत तक सिर्फ गिल ने खेले थे 3 ODI
शुभमन गिल ने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन डेब्यू के बाद 2020 के आखिरी तक उन्होंने सिर्फ 3 ही वनडे खेले थे, जिसमें से 2 न्यूजीलैंड के खिलाफ और एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, लेकिन शुभमन गिल ने आईपीएल में धमाल मचाया। 2022 के सीजन में शुभमन गिल को लीग का पहली बार हिस्सा बनी गुजरात टाइटंस के टीम में चुना गया और उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में बल्ले से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें रोहित और केएल राहुल की गैरमौजूदगी में टीम में जगह दी गई।
ये भी पढ़ें: 'मुझे अपने आप पर गुस्सा आता है’, वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन करने के बाद भी खुद से खफा है गिल












Click it and Unblock the Notifications