‘मुझे अपने आप पर गुस्सा आता है’, वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन करने के बाद भी खुद से खफा है गिल

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया।

पोर्ट ऑफ स्पेन, जुलाई 27: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में युवा ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। डेढ़ साल के बाद एकदिवसीय टीम में वापसी करने वाले गिल ने पहले वनडे में 64 और दूसरे में 43 रन की बढ़िया पारी खेली। हालांकि, दोनों मैचों में अच्छी लय में नजर आने के बाद भी वह अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के मिशन क्लीन स्वीप का मजा किरकिरा कर सकती है बारिश, जानें कैसी रहेगी पिच

शतकीय पारी की थी उम्मीद

शतकीय पारी की थी उम्मीद

विंडीज के खिलाफ बुधवार को तीसरे और आखिरी मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा कि पहले दोनों मैचों में वह अच्छी शुरुआत के बाद भी शतक न बनाने के चलते दुखी है। उन्होंने कहा, ''पहले दोनों मुकाबलों में अच्छी शुरुआत के बाद भी मैं उसको शतक में नहीं बदल सका। इसके लिए मैं खुद से बहुत ज्यादा नाराज हूं।''

तीसरे मैच में शतक की आस

तीसरे मैच में शतक की आस

सीरीज के पहले दोनों मैचों मे टीम इंडिया ने बोर्ड पर अच्छा स्कोर लगाया। गिल ने आगे कहा, ''पहले दोनों मैचों में रन बनाने से काफी आत्मविश्वास आया है। वेस्टइंडीज एक अच्छी टीम है और हमने दोनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करते हुए टारगेट का पीछा करते हुए अच्छे स्कोर बनाए। उम्मीद है कि मैं तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने में सफल रहूंगा। मुझे जिस तरह का स्टार्ट मिला है, उस बड़े स्कोर में बदलना मेरा टारगेट है।''

धवन से बहुत कुछ सीखा

धवन से बहुत कुछ सीखा

शुभमन का ऐसा कहना है कि वनडे सीरीज के दौरान उन्हें कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी शिखर धवन से बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। युवा ओपनर के अनुसार, ''ओपनिंग ने मुझे बहुत आत्मविश्वास दिया। भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेलने बहुत बड़ी बात है। मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने टीम की जीत में अपना योगदान दिया। शिखर के साथ ओपनिंग करना शानदार रहा है। उसके पास बहुत अनुभव है, वह पूरी दुनिया में खेल चुका है और मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।"

अजेय है टीम इंडिया

अजेय है टीम इंडिया

3 मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे चल रही है। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 3 रन से हराया था, जबकि दूसरे मुकाबले में आखिरी ही ओवर में 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में भी भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। सीरीज के शुभमन गिल 2 मैचों में 53.50 की शानदार औसत से कुल 107 रन बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+