IRE vs SA: सीरीज जीतकर भी साउथ अफ्रीका ने बेइज्‍जती का घूंट पीया, आखिरी मैच में मिली शर्मनाक हार

Ireland vs South Africa, 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज सोमवार रात यानी 7 अक्तूबर को समाप्त हो गई। इस सीरीज को 2-1 से दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम कर लिया। सीरीज जीत के बावजूद अंतिम मैच में अफ्रीकी टीम अपने प्रदर्शन से खुश नहीं होगी। आयरलैंड ने अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका पर 69 रन की जीत दर्ज की।

आयरलैंड ने जीता तीसरा मैच

दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती दो मैच जीतने के बावजूद तीसरे मुकाबले में आयरलैंड ने जोरदार प्रदर्शन कर वापसी की। आयरलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 285 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। जिसे वे हासिल नहीं कर पाए और अपनी 215 रनों पर ऑल आउट होकर आयरलैंड से इस मुकाबले को गंवा बैठे। हालाँकि, आयरलैंड की इस जीत ने सीरीज के रिजल्ट को नहीं बदला और दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया।

Ireland vs South Africa 1

पॉल स्टर्लिंग ने 92 गेंदों पर बनाए 88 रन

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयरलैंड ने बेहतरीन क्रिकेट का प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए आयरलैंड के सलामी बल्लेबाजों ने सौ रन के आंकड़े को पार करने वाली साझेदारी के साथ टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 92 गेंदों पर 88 रन बनाए। वह आयरलैंड की तरफ से इस पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

आयरलैंड ने बनाए 284 रन

कप्तान पॉल स्टर्लिंग के अलावा हैरी टेक्टर ने 60 रनों की जबरदस्त बल्लेबाजी की। इन दोनों के दमदार बल्लेबाजी की बदौलत आयरलैंड ने 9 विकेट खोकर 284 रन बनाए। मजबूत शुरुआत के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज आयरलैंड को 300 रनों से कम पर रोकने में सफल रहे। दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो जेसन स्मिथ ने टीम के लिए सबसे अधिक 91 रनों की पारी खेली।

कप्तान रासी वैन डेर डुसेन महज 3 रन पर आउट हो गए। जबकि रयान रिकेल्टन के 4 रन और रीजा हेंड्रिक्स 3 रन बनाकर पवेलिन लौट गए। लगातार विकेट गिरने के कारण दक्षिण अफ्रीका की टीम पर दबाव बढ़ता चला गया। पूरी टीम 46.1 ओवर में 215 रन पर ऑल आउट हो गई, जिस वजह से आयरलैंड ने 69 रनों से आसान जीत हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+