Irani Cup: सरफराज खान ने डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ा, प्रथम श्रेणी में 43 पारियों में बना चुके हैं इतने रन

सरफराज खान का शानदार फॉर्म लगातार जारी है। ईरानी कप में सौराष्ट्र का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया से खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: सरफराज खान का शानदार फॉर्म लगातार जारी है। ईरानी कप में सौराष्ट्र का मुकाबला रेस्ट ऑफ इंडिया से खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 374 रन पर सिमट गई। इस दौरान सरफराज खान ने 178 गेंदों पर 138 रन बनाए। अपनी इस शानदार पारी में उन्होंने 20 चौके और 2 छक्के जड़े। इस शतक के साथ ही उनके प्रथम श्रेणी में 29 मैच की 43 पारियों में 2928 रन हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। सरफराज ने डॉन ब्रैडमैन को पछाड़ दिया है।

Sarfaraz Khan

43 पारियों में बनाए 2928 रन
दरअसल सरफराज ने 29 प्रथम श्रेणी मैच की 43 पारियों में 2928 रन बनाए हैं। वहीं डॉन ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी में 22 मैचों की 43 पारियों में 83.63 की औसत से 2927 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए थे और वह 8 बार नॉट आउट भी रहे थे। वहीं सरफराज की बात की जाए तो उन्होंने 43 पारियों में 10 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाई हैं। इसके अलावा वह 7 बार नॉट आउट भी रहे हैं। अपनी 44वीं पारी में ब्रैडमैन ने नाबाद 452 रन जड़ दिए थे।

ब्रैडमैन ने बनाए 2927 रन
ब्रैडमैन ने अपने करियर में 234 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 338 पारियों में 95.14 की औसत से 28067 रन बनाए हैं। उन्होंने 117 प्रथम श्रेणी शतक और 69 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके साथ ही वह 43 बार नॉटआउट भी रहे हैं। वहीं सरफराज ने लिस्ट ए के 21 मैचों में 325 और 74 टी20 में 872 रन बनाए हैं। टी20 में उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। मैच की बात करें तो रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सौराष्ट्र की टीम पहली पारी में सिर्फ 98 रन पर सिमट गई। जवाब में रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 374 रन पर सिमट गई। शेष भारत ने 276 रन की बढ़त बनाई। फिलहाल सौराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+