IPL Satta: आईपीएल मैच पर लगे करोड़ों के सट्टे का खुलासा, पुलिस के हाथ लगा ये कीमती सामान, आठ गिरफ्तार
IPL Satta: इंडियन प्रिमियर लीग (IPL 2024) के आगाज के साथ ही सट्टेबाज एक्टिव हो गये हैं। सट्टा खिलाने वालों की ओर से मैच में कौन टॉस जीतेगा, कौन हारेगा, टॉस जीतने वाली टीम बल्लेबाजी करेगी या फील्डिंग, मैच कौन जीतेगा या हारेगा पर एक से बढ़कर एक दांव लगाया जा रहा है। इस बीच इंदौर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।
सट्टा लगाने वाले रैकेट का भंडाफोड़
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इंदौर पुलिस ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग 2024 क्रिकेट मैचों पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है और इस सिलसिले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस राजेश दंडोतिया ने मीडिया को बताया कि, एक गुप्त सूचना के आधार पर, आठ लोगों को बुधवार रात मध्य प्रदेश के लसुड़िया इलाके में एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से पकड़ा गया, जब वे एक वेबसाइट के माध्यम से लोगों को आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे।
बरामद किया कीमती सामान
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी नामों से मोबाइल फोन के सिम कार्ड हासिल किए थे और क्यूआर कोड के जरिए लोगों से सट्टेबाजी की रकम लेते थे। उन्होंने कहा कि, 'आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उनका ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र तक फैला हुआ था।'
ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Fined: क्या IPL से बाहर हो जाएंगे ऋषभ पंत? BCCI ने टीम पर ठोका लाखों का जुर्माना, लग सकता है बैन!
मामले में आगे की जांच जारी
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन, 17 चेक बुक, पांच लैपटॉप, 21 बैंक पासबुक और 31 एटीएम कार्ड के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों रुपये के हिसाब-किताब वाले रजिस्टर भी जब्त किए हैं। फिलहाल, मामले की विस्तृत जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications