IPL retention 2025: आज इतने बजे जारी होगी IPL रिटेंशन लिस्ट, इस तरह फ्री में देख सकते हैं लाइव
IPL retention 2025: आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट जारी होनी है। सभी 10 टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों की लिस्ट 31 अक्तूबर यानी गुरुवार को बीसीसीआई को सौंपने वाली है। टीमों के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा करने की समय सीमा 31 अक्टूबर, 2024 को शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है।
कई बड़े नाम हो सकते हैं रिलीज
आईपीएल में हर साल कई बड़े नाम रिलीज होते हैं। फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड को सुधारने के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करने का निर्णय लेती हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि दस फ्रैंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी। ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे क्रिकेट सितारों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे माना जा रहा है कि ये सभी खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं।

रोहित रिटेन होंगे या नहीं?
पिछले सीज़न में हुए बड़े बदलावों के बाद रोहित शर्मा को लेकर भी कई तरह की खबरें आने लगी थी। हार्दिक पंड्या के मुंबई में आने और टीम के कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का किसी और टीम से खेलने की बातें होने लगी थी। इसके अलावा पिछले सीजन ऋषभ पंत ने वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाली। लेकिन अब वह टीम से रिलीज हो सकते हैं।
इस तरह फ्री में देख सकते हैं लाइव
आईपीएल 2025 रिटेंशन की घोषणा भारत में स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 नेटवर्क पर 31 अक्टूबर को शाम 4:00 बजे से प्रसारित की जाएगी। इसके अलावा फैंस उसी दिन शाम 4:30 बजे से जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। जियो पर फ्री में लाइव रिटेंशन देखा जा सकता है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने इस साल अपडेटेड रिटेंशन नियम पेश किए हैं, जिसके तहत टीमें अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications