IPL 2024 का सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी के साथ ये क्या हुआ? पहुंचा अस्पताल और फिर....
IPL RCB vs KKR Venkatesh Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ शुक्रवार को एक दमदार जीत दर्ज की। आईपीएल के 17वें सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। वहीं दूसरे मैच में केकेआर की टीम ने रॉयल चैलेंजर बेंग्लुरु को पटखनी दे दी है।
केकेआर को मिली जीत
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इस सीजन काफी मजबूत दिखाई दे रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने आईपीएल 2024 में कोलकाता को बतौर मेंटोर ज्वाइन किया है। गौतम गंभीर के टीम से जुड़ने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने कुछ बड़े बदलाव भी किए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन सुनील नरेन को ओपनिंग भेजने का काम कर रही है जो टीम के लिए अब तक फायदे का सौदा रहा है।

वेंकटेश अय्यर ने जड़ा अर्धशतक
जब तक गौतम गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान थे। उन्होंने सुनील नरेन को बतौर ओपनर ही प्रयोग किया था। टीम के मेंटोर बनते ही गौतम गंभीर ने एक बार फिर से सुनील नरेन को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सुनील नरेन ने रॉयल चैलेंज बेंगलुरु के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। सुनील नरेन के अलावा वेंकटेश अय्यर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। वेंकटेश इस मुकाबले में अर्थशतक जड़ने में कामयाब रहे।
जड़ा इस सीजन का सबसे लंबा छक्का
वेंकटेश अय्यर ने अपनी इस पारी के दौरान चार गगनचुम्मी छक्के लगाये। इस दौरान उनके बल्ले से निकला एक छक्का इस सीजन का सबसे लंबा छक्का भी रहा। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने 106 मीटर का लंबा छक्का लगाया। जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का है। इससे पहले ईशान किशन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 मीटर का लंबा छक्का लगाया था।
मैच के बाद पहुंचे अस्पताल
हालांकि, यह शॉट खेलने के बाद वेंकटेश अय्यर पीठ में दर्द की समस्या से जूझते नजर आए। मैच के बाद वेंकटेश अय्यर ने खुद अपडेट दी कि वह स्कैन के लिए अस्पताल जाएंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाने के बाद वेंकटेश अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां अपना स्कैन कराया। केकेआर के लिए मैच विनिंग पारी खेलने के बाद वेंकटेश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं यहां से सीधा अस्पताल जाऊंगा।












Click it and Unblock the Notifications