IPL Qualifier: ट्रेविस हेड और आंद्रे रसेल के बीच कांटे की टक्कर, आखिर किसकी होगी फाइनल में एंट्री

IPL Qualifier, KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 21 मई को क्वालीफायर वन का मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी टीम को भी फाइनल में पहुंचने के लिए एक मौका मिलेगा। आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों का ही प्रदर्शन शानदार रहा है।

केकेआर का पलड़ा भारी

पहले क्वालीफायर में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फेवरेट मानी जा रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन जिस तरीके का प्रदर्शन किया है उससे ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कोलकाता की टीम हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंच सकती है। हालांकि हैदराबाद के पास भी कई धुरंधर मौजूद है। जो इस मैच में अपना जलवा दिखाने को बेताब होंगे।

IPL Qualifier 1 1

हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन आईपीएल इतिहास का दो बार सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने 277 रन बनाए थे। वहीं रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 287 रन बनाकर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया था। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रनों का स्कोर बनाया था जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। ऐसे में इन दोनों ही टीमों के बीच क्वालीफायर वन में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरे

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड लगातार बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सुनील नरेन का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। उनके अलावा आंद्रे रसेल गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। क्वालीफायर वन में भी आंद्रे रसेल अपना दमखम दिखा सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा ट्रेविस हेड और आंद्रे रसेल में से कौन सा खिलाड़ी अपनी टीम के लिए इस अहम मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+