IPL Mein Aaj Kiska Match Hai 14 april: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG vs CSK
IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल 2025 में आज 14 अप्रैल यानी सोमवार को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। लखनऊ सुपर जायंट्स सोमवार आईपीएल 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी। लखनऊ के ऋषभ पंत भले ही बल्ले से शानदार फॉर्म में न हों, लेकिन उन्होंने टीम की कप्तानी अब तक शानदार तरीके से की है।
लगातार तीन मैच जीत चुकी है लखनऊ (IPL Mein Aaj Kiska Match Hai)
अपने पहले तीन मैचों में दो हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करने के बाद लखनऊ लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की है। उन्होंने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को छह विकेट से हराया था। टीम ने तीन गेंद शेष रहते 181 रन के लक्ष्य का पीछा किया। एलएसजी सोमवार को अपनी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। वहीं चेन्नई की नजरें वापसी पर होगी।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल
पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2025 की शुरुआत बहुत खराब की है। अपने शुरुआती मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स लगातार पांच मैच हार गई है। यह पहली बार है जब उन्होंने आईपीएल में लगातार पांच मैच हारे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ़ पिछले मैच में एमएस धोनी टीम के कप्तान के रूप में लौटे।
चेन्नई के लिए बेहद जरूरी है जीत
हालांकि, धोनी की कप्तानी में भी चेन्नई के प्रदर्शन में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। केकेआर के खिलाफ चेन्नई को आठ विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने सिर्फ 103 रन बनाए और केकेआर ने लक्ष्य को सिर्फ़ 10.1 ओवर हासिल कर लिया। ऐसे में चेन्नई को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
लखनऊ की पिच से किसे मिलेगी मदद
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 17 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने आठ मैच जीते हैं, और पीछा करने वाली टीमों ने भी इतने ही मैच जीते हैं। इकाना को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मैदान माना जाता है। हालांकि, इस सीजन में गेंदबाजों को सतह से बहुत ज़्यादा मदद नहीं मिली है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेगा।












Click it and Unblock the Notifications