GT vs CSK: सोशल मीडिया पर थाला को फैंस का सलाम, चतुर चालाक Dhoni ने विकेट के पीछे दिखाई मुस्तैदी...
GT vs CSK सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसके साथ ही एमएस धोनी के फैंस भी माही के साथ खड़े हैं। 41 साल के Dhoni Stumping में कितने तेज हैं, इसकी मिसाल वायरल वीडियो है। धोनी 23 साल के युवा शुभमन पर भारी पड़े।

GT vs CSK IPL Final क्रिकेट की दुनिया का ऐसा महामुकाबला है, जिसकी दूसरी कोई मिसाल नहीं। एमएस धोनी को आदर्श और गुरु मानने वाले हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस अपने होम ग्राउंड- अहमदाबाद में धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना कर रही है।
फाइनल मुकाबले में धोनी ने टी20 मैच खेलने के मामले में रिकॉर्ड कायम किया। अक्सर अपनी कप्तानी के कारण क्रिकेट के फैंस को दीवाना बनाने वाले कैप्टन कूल भले ही 41 साल के हो चुके हैं, लेकिन विकेट के पीछे इनकी मुस्तैदी विरोधियों को चारो खाने चित्त कर देती है।
ऐसा ही हुआ अहमदाबाद में खेले जा रहे आईपीएल फाइनल मैच में जब 41 धोनी ने 23 साल के शुभमन गिल को स्टंप आउट किया। तेजी इतनी कि पलक झपकाने का मौका भी नहीं मिला।
पिछले पांच मैच में तीन सेंचुरी लगा चुके शुभमन शानदार फॉर्म में हैं और फाइनल में भी उन्होंने 19 गेंदों की पारी में बेहद तेज शुरुआत की। इसी समय धोनी ने बॉलिंग चेंज किया। रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी के दौरान शुभमुन फिरकी से चकमा खा गए।
बॉल मिस होते ही शुभमन ने पिछले पैर को बैटिंग क्रीज में वापस रखने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन 41 साल के मास्टर धोनी की स्किल के आगे 23 साल के युवा शुभमन पानी मांगते नजर आए।
ऐसा इसलिए क्योंकि धोनी ने महज 0.12 सेकेंड के रिएक्शन टाइम में गिल की गिल्लियां बिखेर कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। धोनी की बिजली जैसी तेजी के कायल क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर इस मोमेंट की वीडियो और फोटो शेयर कर माही की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
क्रिकेट के फैंस का मानना है कि भारत के सबसे क्रिकेट कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी शेर हैं। क्रिकेट कॉमेंटेटर भी ऐसी बातें कहते सुने गए कि शेर बूढ़ा हो सकता है, शिकार करना नहीं भूलता।
आईपीएल 2023 में धोनी फिटनेस से जूझते दिखे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने शानदार प्रबंधन कौशल का परिचय दिया और एक भी मुकाबला मिस नहीं किया। बैटिंग के लिए केवल चंद गेंदें उतरने के बावजूद धोनी ने कुछ कमाल के छक्के लगाए हैं।
धोनी के फैंस उनकी रिटायरमेंट की अटकलें लगा रहे हैं, ऐसे में 41 साल के धोनी ने जब शुभमन को स्टंप किया तो फैंस के लिए ये मौका बेहद खास बन गया। बारीकी पर नजर रखने वालों ने लिखा कि जर्सी नंबर सात की रेस में धोनी ने 18 साल जूनियर गिल को पीछे छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर फैंस थाला की तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं। फैंस इस एज में भी धोनी की क्रिकेटिंग स्किल को लेकर चर्चा करते रहते हैं। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान भी फैंस धोनी को चीयर करते दिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications