IPL 2026: लगातार तीसरे साल देश से बाहर होगी आईपीएल नीलामी, चमचमाते शहर में बजेगा हथौड़ा
IPL Auction Venue: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL) की मिनी-नीलामी को लेकर आधिकारिक सूत्रों से बड़ी खबर सामने आ गई है। इसमें बताया गया है किपिछले साल की तरह इस बार भी आईपीएल की नीलामी भारत में नहीं होने वाली है।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एक बीसीसीआई अधिकारी ने पुष्टि की है कि नीलामी का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में किया जाएगा। यह लगातार तीसरी बार होगा जब क्रिकेटरों का यह बड़ा बाजार भारत की सरज़मीं से बाहर सजेगा।

अबू धाबी में सजेगा खिलाड़ियों का बाजार
वेन्यू के बाद बात नीलामी की तारीख को लेकर आती है, इसे लेकर चीजें साफ़ नहीं हो पाई हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल का मिनी ऑक्शन 15 या 16 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है। फाइनल डेट बीसीसीआई की आधिकारिक पुष्टि से ही पता चलेगी।
वैश्विक विस्तार की रणनीति
बीसीसीआई का यह कदम आईपीएल को एक वैश्विक ब्रांड बनाने की उसकी रणनीति का हिस्सा है। विदेशी वेन्यू पर नीलामी आयोजित करने से न केवल लीग की अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ती है, बल्कि दुनियाभर के मीडिया और संभावित प्रायोजकों का ध्यान भी आकर्षित होता है। अबू धाबी अपनी शानदार मेज़बानी और बेहतरीन सुविधाओं के कारण इस बड़े इवेंट के लिए एक आदर्श स्थान है।
पिछले तीन सालों से आईपीएल नीलामी के वेन्यू
- IPL 2024 नीलामी: दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
- IPL 2025 नीलामी: जेद्दाह, सऊदी अरब
- IPL 2026 नीलामी: अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात (रिपोर्ट)
क्या है रिटेंशन लिस्ट की डेडलाइन
वेन्यू कन्फर्म होने के साथ ही सभी फ्रेंचाइजियों के लिए तैयारी शुरू हो गई है। सभी दस टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की अंतिम सूची BCCI को सौंपनी होगी। इसी सूची के आधार पर टीमों का बचा हुआ 'पर्स' (नीलामी के लिए उपलब्ध राशि) तय होगा और अबू धाबी में लगने वाली बोली की रणनीति बनेगी। कुछ बड़े प्लेयर्स को टीमों द्वारा रिलीज किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications