IPL 2024: नीलामी में इन भारतीय खिलाड़ियों का खरीददार मिलना मुश्किल! खत्म हो सकता है करियर

IPL auction, Indian Cricketers: इस साल होने वाले आईपीएल ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका बिकना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। आईपीएल के हर सीजन में भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ विदेशी खिलाड़ियों पर भी पैसों की बारिश देखने को मिलती है। वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जो नीलामी के दौरान अनसोल्ड रह जाते हैं। चलिए आपको कुछ ऐसे ही भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो इस साल होने वाले ऑक्शन में अनसोल्ड रह सकते हैं।

मनदीप सिंह: पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले मनदीप सिंह का आईपीएल रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। 31 साल के मनदीप सिंह ने पिछले तीन सीजन में मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठाया है। अब तक खेले हुए 111 मैचों में मनदीप सिंह ने कुल 1706 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक जड़ने का काम किया है। मनदीप सिंह के खराब रिकॉर्ड को देखते हुए इस साल भी उनका बिका जाना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

IPL auction 1

केदार जाधव: लंबे समय से भारतीय क्रिकेट से बाहर चल रहे 38 साल के केदार जाधव ने आईपीएल ऑक्शन में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। केदार जाधव ने 2 करोड रुपए का बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में अपना नाम डाला है। लेकिन केदार जाधव का बिकना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। केदार जाधव को पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने साथ जोड़ा था। लेकिन ज्यादा मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।

केएस भरत: भारतीय टेस्ट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत को गुजरात टाइटंस ने रिलीज कर दिया है। 50 लख रुपए की बेस प्राइज वाले केएस भरत आईपीएल में अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। भरत का साल 2024 के होने वाले मिनी ऑक्शन में बिकना भी बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। उनका स्ट्राइक रेट कम होने की वजह से उन पर फ्रेंचाइजी शायद ही बोली लगाने का काम करें। ऐसे में केएस भरत इस सीजन अनसोल्ड रह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+