Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2022: 4 टीमें जिन्होंने नीलामी में की सबसे अच्छी खरीदारी, जानें किसकी है सबसे मजबूत टीम

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं, जिसमें करीब एक दशक के बाद 10 टीमें हिस्सा लेते हुए नजर आयेंगी। इस टूर्नामेंट से पहले बीसीसीआई ने दो दिनों के मेगा ऑक्शन का आयोजन किया था जिसमें सभी 10 फ्रैंचाइजियां अपनी टीमों को फिर से बनाने के लिये खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपने-अपने खेमे में शामिल कर सकें। इस मेगा ऑक्शन के लिये 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन नीलामी के लिये 600 प्लेयर्स के नाम ही तय हुए।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

आईपीएल 2022 के लिये 10 फ्रैंचाइजियों के पास कुल 217 खिलाड़ियों की जगह थी और खर्च करने के लिये पर्स में 571 करोड़ रुपये थे। ऑक्शन के पहले दिन ही टीमों ने 74 खिलाड़ियों के लिये 398 करोड़ खर्च कर दिये तो वहीं पर दूसरे दिन 184 खिलाड़ी खरीदे गये और पैसे खत्म हो जाने या बेस प्राइस से कम होने की वजह से 13 प्लेयर्स की जगह अभी भी खाली रह गई है। सभी टीमों ने अपनी-अपनी तरफ से बेस्ट टीम तैयार करने की कोशिश की है लेकिन कुछ टीमें ऐसी रही जिन्होंने सबसे शानदार तरीके से ऑक्शन में हिस्सा लिया और बेहद मजबूत टीम तैयार कर ली है।

और पढ़ें: IPL 2022: कोलकाता ने खरीदे हैं सिर्फ 5 मेन बॉलर्स, जानिये कैसी है पूरी टीम

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

पंजाब किंग्स (Punjab Kings)

आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान जिन टीमों ने सबसे बेहतरीन खरीदारी की उसमें एक नाम पंजाब किंग्स का है, जिसने न सिर्फ 25 खिलाड़ी पूरे किये बल्कि पर्स में 3.45 करोड़ रुपये बचा भी लिये। ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स की टीम ने सिर्फ 2 ही खिलाड़ियों को रिटेन किया था और सबसे ज्यादा पैसों के साथ उतरी थी। पंजाब किंग्स पिछले कई सीजन से मध्यक्रम की कमजोरी से जूझ रही थी जिसे दूर करने के लिये उसने लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, ओडेन स्मिथ, हरप्रीत बरार समेत 11 ऑलराउंडर्स को अपने खेमे में शामिल किया है। वहीं पर ओपनर्स के लिये मयंक अग्रवाल का साथ देने के लिये शिखर धवन को भी चुना। भानुका राजपक्षे और जॉनी बेयरस्टो जैसे बल्लेबाज भी शामिल किये हैं जो नंबर 3 और 4 पर विस्फोटक पारियां खेल सकते हैं।

वहीं गेंदबाजी में भी पंजाब किंग्स ने काफी निवेश किया है और कगिसो रबाडा के नेतृत्व में राहुल चाहर, नैथन एलिस, संदीप शर्मा समेत 8 बॉलर्स को जगह दी है। पंजाब किंग्स की टीम लंबे समय बाद संतुलित नजर आ रही है, ऐसे में इस सीजन वो धमाल मचाती हुई नजर आ सकती है।

लखनऊ सुपरजाएंटस (Lucknow Super Giants)

लखनऊ सुपरजाएंटस (Lucknow Super Giants)

नीलामी में सबसे बेहतरीन टीम खरीदने में अगला नाम लखनऊ सुपरजाएंटस का है, जो कि पहली बार ऑक्शन में उतरी थी। संजीव गोयंका के मालिकाना हक वाली यह टीम मेंटॉर गौतम गंभीर के साथ नीलामी में उतरी थी, लेकिन टीम ने जिस तरह से ऑक्शन में भाग लिया उसे देखकर यही लगा कि वो लंबे समय से तैयारी कर रही है। लखनऊ ने केएल राहुल, मार्कस स्टॉयनिस और रवि बिश्नोई के रूप में 3 खिलाड़ियों को पहले ही ड्रॉफ्ट कर लिया था, लेकिन बल्लेबाजी के लिये क्विंटन डिकॉक को खरीदकर मास्टरस्ट्रोक चला। लखनऊ के इस दांव से राहुल अपना सारा ध्यान कप्तानी पर दे सकेंगे और डिकॉक के रूप में ओपनिंग पार्टनर भी मिल गया है।

वहीं तीसरे चौथे नंबर के लिये मनीष पांडे, एविन लुईस, मनन वोहरा के रूप में अतिरिक्त बल्लेबाज हैं। लखनऊ की टीम ने ऑलराउंडर्स ने काफी निवेश किया है। उसने कुल 21 प्लेयर खरीदे हैं जिसमें से 8 प्लेयर ऑलराउंडर हैं। लखनऊ ने मार्कस स्टॉयनिस के साथ जेसन होल्डर, क्रुणाल पांड्या, श्रेयस गौथम, दीपक हुड्डा जैसे दिग्गजों को शामिल किया है। वहीं गेंदबाजी में भी उसने मार्क वुड, आवेश खान, दुष्मंत चमीरा, अंकित सिंह राजपूत जैसे बॉलर्स को शामिल किया है। लखनऊ की टीम के पास भले ही 4 खिलाड़ी कम हैं लेकिन वो इसके बाद भी सबसे खतरनाक नजर आ रही है।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)

नीलामी के दौरान राजस्थान रॉयल्स भी कुछ कम नजर आयी और जिस तरह से उसने टीम का चयन किया इसे देखकर साफ लग रहा है कि वो इस बार अपने खिताबी सूखे को मिटाने के इरादे से उतरी है। राजस्थान की टीम ने संजू सैमसन की कप्तानी में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल को पहले ही रिटेन किया था, जिसकी वजह से उसका टॉप 3 पूरी तरह से सेट नजर आ रहा था, लेकिन उसने इस लिस्ट में देवदत्त पाड्डिकल, शिमरोन हेटमायर, करुण नायर, रासी वैन डार दुसैं जैसे बल्लेबाजों को जोड़कर इसे खतरनाक बना दिया है।

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स ने रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, जेम्श नीशम और डैरिल मिशेल समेत 7 प्लेयर्स को शामिल किया तो वहीं पर गेंदबाजी की कमान प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और नाथन कुल्टरनाइल समेत 10 प्लेयर्स को दी है। ऐसे में राजस्थान की टीम हर विभाग में संतुलित होने के साथ ही खतरनाक भी नजर आ रही है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

पिछले 3 सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑक्शन से पहले सबसे संतुलित थी लेकिन मेगा ऑक्शन के चलते वह सिर्फ 4 ही खिलाड़ी रिटेन कर सकी और उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा। ऐसे में जब ऑक्शन पर उसकी निगाहें थी तो सब के मन में यही सवाल था कि दिल्ली कैपिटल्स की रणनीति क्या होगी और वो किस तरह से इसे भुना पायेगी।

श्रेयस अय्यर के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम शिखर धवन और कगिसो रबाडा को भी वापस लाने में नाकाम रही थी। ऐसे में उसे इन खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढने की जरूरत थी। उसने डेविड वॉर्नर के साथ शुरुआत की और रोवमैन पॉल, मनन वोहरा को जोड़कर बल्लेबाजी को मजबूत किया। वहीं मार्कस स्टॉयनिस की कमी उसने मिचेल मार्श से पूरी की तो वहीं पर अंडर 19 विश्वकप में धमाल मचाने वाले युवा खिलाड़ियों की मदद से 9 ऑलराउंडर्स जोड़े। दिल्ली ने गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, एनरिच नोर्खिया के साथ सैयद खलील अहमद, चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान और कुलदीप यादव को शामिल कर उसे भी मजबूत किया। दिल्ली कैपिटल्स भले ही काफी बदलाव के साथ उतरती नजर आ रही है पर उसने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया है जो उसके पुराने खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने देंगे, जिसे देखते हुए उसे हराना आसान नहीं होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+