IPL 2022: कोलकाता ने खरीदे हैं सिर्फ 5 मेन बॉलर्स, जानिये कैसी है पूरी टीम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिये बेंगलुरू में आयोजित की गई खिलाड़ियों की नीलामी समाप्त हो गई है। इस ऑक्शन के दौरान 10 टीमों ने हिस्सा लेते हुए 600 खिलाड़ियों पर बोली लगाई। नीलामी के दौरान सिर्फ 4 ही टीमें अपने 25 खिलाड़ी खरीद पाने में कामयाब हुई तो वहीं पर बाकी की टीमें पर्स में पैसों की किल्लत होने के चलते मिनिमम कंडीशन (18 खिलाड़ी) को ही पूरा कर सकीं और 25 जगह को भर पाने में नाकाम रही। आईपीएल 2022 के लिये 25 खिलाड़ियों की जगह भर पाने में कामयाब रहने वाली टीमों में एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का भी है, जिसने अपने पर्स में 45 लाख रुपये भी बचा लिये हैं।

और पढ़ें: नहीं भूल पाएंगे IPL नीलामी के ये मजेदार पल, जब शाहरुख के लिये रजनीकांत बन गए जोंटी रोड्स

श्रेयस अय्यर पर लगाया बड़ा दांव, सिर्फ 7 ही बल्लेबाज खरीदे
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को इस नीलामी में एक नये कप्तान की दरकार थी जिसको देखते हुए उसने श्रेयस अय्यर पर बड़ा दांव लगाया और 12.25 करोड़ रुपये में अपने खेमे में शामिल किया। केकेआर ने आधिकारिक रूप से भले ही इस बात का ऐलान नहीं किया हो लेकिन माना जा रहा है कि टीम के अगले कप्तान बन सकते हैं। केकेआर की फ्रैंचाइजी ने अपनी टीम में 7 बल्लेबाजों को जगह दी है, जिसमें श्रेयस अय्यर (12.75 करोड़), एलेक्स हेल्स (1.5 करोड़), अजिंक्य रहाणे (1.00 करोड़), रिंकू सिंह (55 लाख), अभिजीत तोमर (40 लाख), रमेश कुमार (20 लाख) और प्रथम सिंह (20 लाख) को जगह मिली है।

सिर्फ 5 मुख्य गेंदबाजों के साथ उतरा है केकेआर
केकेआर की टीम ने जो खरीदारी है उसमें सबसे चौंकाने वाले उसके गेंदबाज रहे हैं, जिसमें उसने सिर्फ 5 ही गेंदबाजों को मौका दिया है। केकेआर ने सुनील नरेन (6 करोड़) को रिटेन किया था तो वहीं पर उमेश यादव (2 करोड़) की टीम में वापसी हुई है। कोलकाता की टीम ने टिम साउदी (1.5 करोड़), अशोक शर्मा (55 लाख) और रसिख धर (20 लाख) को शामिल किया है।

ऑलराउंडर्स पर खेला बड़ा दांव, 10 हरफनमौला प्लेयर खरीदे
आईपीएल के इतिहास में अगर खिताब जीतने वाली टीमों के रिकॉर्ड को उठाकर देखें तो टूर्नामेंट में ट्रॉफी जीतने वाली टीम में हरफनमौला खिलाड़ियों ने काफी अहम रोल निभाया है, इसी को देखते हुए केकेआर की टीम ने आईपीएल 2022 के लिये एक दो नहीं बल्कि 10 ऑलराउंडर्स अपनी टीम में शामिल किये हैं। केकेआर की टीम ने वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल (12.00 करोड़), अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (1 करोड़), ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस (7.25 करोड़), श्रीलंका के चमिका करुणारत्ने (50 लाख) और भारत के वरुण चक्रवर्ती (8.00 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8.00 करोड़), नीतीश राणा (8 करोड़), शिवम मावी (7.25 करोड़), अनुकुल रॉय (20 लाख) औक अमन खा (20 लाख) का नाम शामिल है।
ऐसी है केकेआर की पूरी टीम
केकेआर की टीम ने अपने 25 खिलाड़ियों को खरीदने के बाद भी पर्स में 45 लाख रुपये बचा लिये हैं।












Click it and Unblock the Notifications