Jay Shah : 24 घंटे के भीतर अमित शाह को मिली दूसरी खुशखबरी, बेटे जय को हुई पुत्ररत्न की प्राप्ति
Jay Shah blessed with a Baby boy: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति को प्रचंड जीत हासिल हुई है और बीजेपी ने जबरदस्त कमाल किया है। जिसके बाद पूरे भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। देश के गृहमंत्री ने इस जीत के लिए महाराष्ट्र की जनता का तहेदिल से आभार व्यक्त किया है।
अभी जीत के गदगद अमित शाह अपनी खुशियों से बाहर भी नहीं निकले थे कि 24 घंटे के अंदर उन्हें दूसरी खुशी मिल गई है।

दरअसल उनका फैमिली प्रमोशन हो गया है, जी हां वो बाबा बन गए हैं, उनके बेटे और बीसीसीआई सचिव जय शाह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इस बात की जानकारी आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने रविवार 24 नवंबर को सऊदी अरब में चल रहे आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान दी।
जय शाह की तारीफ करते हुए अरुण धूमल ने कहा कि 'जय शाह तो इंडिया के ऑफ-फील्ड कप्तान हैं। मैं उन्हें फिर से पिता बनने की बधाई देता हूं।'
आपको बता दें कि भारत के ऑन-फील्ड कप्तान रोहित शर्मा भी हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं, जिसके कारण उन्हें पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी टीम के शुरुआती टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा है और अब जय शाह के घर नन्हे बालक का जन्म हुआ है।
आपको बता दें कि आईपीएल का मेगा ऑक्शन आज से शुरू हुआ है और दो दिन तक चलेगा। आज पहले दिन सभी मार्की खिलाड़ी बिक चुके हैं।
सभी 12 मार्की खिलाड़ियों के नाम निम्मलिखित हैं...
- जोस बटलर (इंग्लैंड)
- श्रेयस अय्यर (भारत)
- ऋषभ पंत (भारत)
- कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)
- अर्शदीप सिंह (भारत)
- मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)
- युजवेंद्र चहल (भारत)
- लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड)
- डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका)
- केएल राहुल (भारत)
- मोहम्मद शमी (भारत)
- मोहम्मद सिराज (भारत)
खास बातें
अर्शदीप सिंह बिकने वाले पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें ₹18 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा, गुजरात टाइटन्स ने कगिसो रबाडा को ₹10.785 करोड़ और जोस बटलर को ₹15.75 करोड़ में खरीदा। तो वहीं आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे। पंत को पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने खरीदा था लेकिन आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल करते हुए स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज को ₹27 करोड़ में खरीदा।












Click it and Unblock the Notifications