IPL 2022 : हिमाचल को 'चैंपियन' बनाने वाले वैभव अरोड़ा 2 करोड़ में बिके, पिता बेचते हैं दूध

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की टीम ने दिसंबर 2021 में विजय हजारे ट्राॅफी का फाइनल जीतकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। टीम को खिताब दिलाने में मदद करने वाले 9 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी के लिए नाम दर्ज करवाया था। वहीं वैभव अरोड़ा मोटी रकम पाने में कामयाब हो गए। वैभव ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रहा था, लेकिन पंजाब किंग्स ने उन्हें 2 करोड़ की कीमत चुकाकर अपने साथ जोड़ लिया।

यह भी पढ़ें- धोनी से ज्यादा पैसा मिलने पर दीपक चाहर ने दिया ये बयान, बताया क्यों बिके महंगे

पिता बेचते हैं दूध

पिता बेचते हैं दूध

वैभव को आईपीएल 2021 में उनके बेस प्राइस 20 लाख में कोलकातान नाइट राइडर्स ने खरीदा था, लेकिन उन्हें डेब्यू करने का माैका नहीं मिला। इस बार फिर कोलकाता ने उन्हें खरीदने की पूरी कोशिश की, लेकिन पंजाब ने अंत में बाजी मार ली। इस युवा तेज गेंदबाज ने हिमाचल प्रदेश की ओर से जनवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 डेब्यू किया था। अरोड़ा ने उस टूर्नामेंट में 6 मैच खेले थे और 10 विकेट लिए। टूर्नामेंट में उनकी 7.41 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी रही। यही कारण है कि पंजाब ने उनका गेंदबाजी काैशल देख बोली लगाई।

पिता बेचते हैं दूध

पिता बेचते हैं दूध

वैभव अरोड़ा अभी 24 साल के हैं। उनका जन्म 14 दिसम्बर 1997 को हुआ। अंबाला के एक साधारण परिवार में जन्मे वैभव पिता गोपाल अरोड़ा दूध बेचने का काम करते हैं। उनकी अंबाला में दूध की एक डेयरी है। वैभव को बचपन से ही स्पोर्ट्स में बड़ी दिलचस्पी थी। फिर वह स्केटिंग करने लगे, लेकिन अंत में उन्होंने क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला किया। वैभव ने अपना क्रिकेट करियर संबारने के लिए चंडीगढ़ की तरफ किया जहां उन्होंने डीएबी सीनियर सेकंडरी स्कूल में दाखिला लिया। अरोड़ा 9वीं कक्षा में थे जब घर छोड़कर चंडीगढ़ आए। वहां कोच के रूप में रवि वर्मा का साथ मिला, जिनसे क्रिकेट की बारीकियों को सिखाने लगे।

पुजारा को आउट कर बटोरी थीं सुर्खियां

पुजारा को आउट कर बटोरी थीं सुर्खियां

वैभव ने 9 दिसंबर 2019 को हिमाचल प्रदेश के लिए 2019-20 रणजी ट्रॉफी में प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। फिर उन्होंने अपने ट्वेंटी 20 की शुरुआत 10 जनवरी 2021 को हिमाचल प्रदेश के लिए, 2020-21 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में की। शुरूआत में वैभव ने पंजाब के लिए खेलने की कोशिश की, लेकिन उन्हें जगह नहीं मिली। फिर उन्होंने हिमाचल टीम में जगह बनाई। वैभव ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू साैराष्ट्र के खिलाफ किया था। उन्होंने इस मैच में ही चेतेश्वर पुजारा को आउट कर सुर्खियां बटोरीं थी। इस मैच में उन्होंने 9 विकेट लिए थे। मैच के बाद पुजारा ने भी वैभव की गेंदबाजी की प्रशंसा की थी। वैभव ने अपने डेब्यू सीजन में 26 विकेट लेकर इतिहास रच दिया था। वह अभी तक खेले 8 प्रथम श्रेणी मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं। साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में खेले 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वैभव ने खेले 12 टी20 मैचों में भी 12 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2022 : ये रहे सबसे महंगे टाॅप-5 खिलाड़ी, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+