IPL Auction : ये हैं वो टाॅप-3 विदेशी विकेटकीपर, जो बिक सकते हैं करोड़ों में
स्पोर्ट्स डेस्क (नोएडा)। पिछले कुछ सालों में विकेटकीपरों ने आईपीएल में टीमों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एमएस धोनी ने न केवल आईपीएल में बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कीपर-बल्लेबाज की परिभाषा बदल दी है। उनसे पहले, एडम गिलक्रिस्ट और कुमार संगकारा थे, जिन्होंने क्रिकेट जगत में साबित किया कि एक विकेटकीपर टीम के लिए कहां-कहां काम आ सकता है। आईपीएल 2022 में नीलामी के दाैरान सभी फ्रेंचाइजी बड़े विकेटकीपरों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करेंगी। सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स लगभग सभी अन्य फ्रेंचाइजी विकेटकीपरों की तलाश में होंगी। उनको ऐसा विकेटकीपर चाहिए जो साथ में बल्लेबाजी भी कर सकता हो। यानी कि एक दाम में दो फायदे। ऐसे में दुनिया के ऐसे टाॅप-3 विकेटकीपर हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। आइए जानें- उन 5 विकेटकीपरों के बारे में जो नीलामी में करोड़ों में बिक सकते हैं।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : नीलामी में छा सकते हैं यूपी-बिहार के छोरे, एक की उम्र है 35 साल

1. क्विंटन डी कॉक
दूसरा विकेटकीपर है क्विंटन डी कॉक, जो करीब 8-10 करोड़ रूपए की रकम हासिल कर सकते हैं। डी काॅक के पास 8 सीजन खेलने का अनुभव है। वह सनराइजर्स हैदराबाद (2013), दिल्ली कैपिटल्स (2014-17), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (2018), मुंबई इंडियंस (2019-21) के लिए खेल चुके हैं। इस दाैरान उन्होंने 77 मैचों में 2256 रन बनाए, जिसमें 1 शतक व 16 अर्धशतक शामलि हैं। की काॅक बताैर ओपनर भूमिका निभाते हैं। उनकी गिनती सीमित ओवर क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में होती है। 2019 में मुंबई ने उन्हें 2.8 करोड़ में ट्रेड किया था, लेकिन इस बार उनकी बोली ऊंची जाएगी। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डिकॉक तरोताजा रहेंगे और पूरे सत्र के लिए उनके उपलब्ध रहने की संभावना है।

2. जॉनी बेयरस्टो
विदेशी बल्लेबाजों में से एक जाॅनी बेयरस्टो, वो विकेटकीपर हैं जो नीलामी में मोटी रकम पा सकते हैं। बेयरस्टो के पास तीन सीजन खेलने का अनुभव हैं। उन्होंने तीनों सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ही खेले हैं। वे ना सिर्फ कमाल की विकेटकीपिंग, बल्कि बताैर ओपनर शानदार बैटिंग भी करते हैं। बेयरस्टो उन चुनिंदा विकेटकीपरों में हैं, जिन्हें खदीदने के लिए हर टीम बेतोड़ कोशिश करेगी। उन्हें 2019 में 2 करोड़ 20 लाख में हैदराबाद ने खरीदा था। फिर बेयरस्टो ने डेविड वार्नर के साथ मिलकर ओपनिंग करते हुए हैदराबाद के लिए कई अहम पारियां खेलीं। उन्होंने 41.52 की औसत और 142.19 के स्ट्राइक रेट से तीन सीज़नों में 1038 रन बनाए। उन्हें पंजाब किंग्स, अहमदाबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स खरीदने की कोशिश करेंगी।

3. निकोलस पूरन
विंडीज के विस्फोटक विकेटकीप-बल्लेबाज निकोलस पूरन भी इस बार मोटी रकम हासिल कर सकते हैं। उनकी डिमांड इसलिए होगी, क्योंकि वह वैसे भी टी20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। 2019 के बाद से उन्होंने छोटे फाॅर्मेट में 198 छक्के जड़ दिए हैं। इसमें 25 छक्के वो हैं, जो उन्होंने आईपीएल 2020 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए लगाए थे। निकोलस 2017 से आईपीएल खेल रहे हैं। हालांकि पिछला सीजन उनके लिए अच्छा नहीं गया जिसमें वह 12 मैचों में 85 रन ही बना सके थे। लेकिन फिर भी वे उन खिलाड़ियों में जो एक बार चल पड़े तो फिर विरोधियों की खैर नहीं। निकोलस को अहमबादाब, मुंबई केकेआर बताैर विकेटकीपर खरीदने की कोशिश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications