IPL 2024: सेंटी क्यों हो रहा, क्या हो गया? कोहली ने शॉट खेलते ही की गेंदबाज से छेड़खानी, देखें वायरल वीडियो

Virat Kohli IPL 2024: पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी ने बेंगलुरु में अपने घरेलू मैदान पर बेहतरीन जीत दर्ज कर ली। इस सीजन आरसीबी की यह पहली जीत है। इसका क्रेडिट विराट कोहली की धांसू पारी को जाता है। विराट कोहली जब मैदान पर होते हैं, तो कुछ न कुछ करते हैं।

फैन्स भी चाहते हैं कि कोहली किसी तरह की मजाक या मस्ती करते हुए दिखें। फील्डिंग करते हुए कई बार उनको मस्ती के मूड में देखा जाता है लेकिन इस बार बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने गेंदबाज के साथ ही छेड़खानी कर डाली। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

virat kohli

दरअसल पंजाब के स्पिनर हरप्रीत बरार की गेंद पर विराट कोहली ने शॉट खेला लेकिन एक रन आया। इसके बाद गेंदबाज के रिएक्शन पर कोहली की प्रतिक्रिया देखने को मिली। कोहली ने कहा कि सेंटी क्यों हो रहा है? क्या हो गया? कोहली का मतलब था कि ज्यादा उदास होने वाली कोई बात नहीं थी।

इस दौरान धवन की तरफ देखते हुए कोहली ने यह बात कही थी। हालाँकि धवन कवर्स की तरफ खड़े हुए थे और कुछ नहीं बोले थे। कोहली ने उधर देखते हुए गेंदबाज के लिए यह प्रतिक्रिया दी थी। आरसीबी के रन चेज के समय दूसरी ही गेंद पर कोहली का कैच छोड़ दिया गया था।

कैच छूटने का पूरा फायदा कोहली ने उठाया और पंजाब के गेंदबाजों की पिटाई कर दी। वह 77 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हो गए। उनके बाद अंत में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोड़ ने मोर्चा संभाल लिया। कार्तिक ने नाबाद 28 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ने के साथ ही एक उपलब्धि भी अपने नाम कर ली। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 100 बार पचास से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया। उनसे पहले भारत से ऐसा किसी अन्य बल्लेबाज ने नहीं किया। ओवरऑल बात की जाए, तो क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर उनसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+