IPL 2026: क्या रियान पराग को किया जाएगा सस्पेंड? ई-सिगरेट मामले ने BCCI को किया दुनिया में बदनाम

Riyan Parag Vaping Controversy: आईपीएल 2026 के सीजन में मैदान पर रनों की बारिश तो हो ही रही है, लेकिन मैदान के बाहर एक ऐसी घटना घटी है जिसने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और राजस्थान रॉयल्स की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर 'वेप' (ई-सिगरेट) का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।

इस घटना का सबसे ज्यादा असर बीसीसीआई और आईपीएल के ऊपर हुआ है। बोर्ड की किरकिरी से रियान पराग के ऊपर एक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि पराग भी कोई छोटा नाम नहीं हैं, उनकी भी लॉबिंग अच्छी है।

Riyan Parag

ड्रेसिंग रूम को एक ऐसा ख़ास स्थान माना जाता है जहां खिलाड़ियों को खेल की मर्यादा बनाए रखनी होती है। यदि मैच रेफरी इस घटना को लेवल 1 या 'लेवल 2 का अपराध मानते हैं, तो पराग पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

क्या सस्पेंड होंगे रियान पराग

अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में जानबूझकर नियमों का उल्लंघन किया है, तो उन्हें एक या अधिक मैचों के लिए सस्पेंड भी किया जा सकता है। अब यह बोर्ड के ऊपर निर्भर करता है, कि वे भविष्य के लिए क्या उदाहरण सेट करना चाहते हैं।

दुनिया भर में हो रही आलोचना

इस घटना ने बीसीसीआई को वैश्विक स्तर पर असहज स्थिति में डाल दिया है। विदेशी मीडिया और सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज है कि क्या आईपीएल में अनुशासन की कमी होती जा रही है। प्रशंसकों का तर्क है कि जब युवा खिलाड़ी इन स्टार्स को अपना आदर्श मानते हैं, तो इस तरह का सार्वजनिक आचरण युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव डालता है। कई लोग इसे बीसीसीआई के प्रबंधन की विफलता के रूप में भी देख रहे हैं।

क्या बीसीसीआई अपनी छवि बचाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए रियान पराग को सस्पेंड करेगा, या केवल भारी जुर्माना लगाकर इस मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा? यह आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+