IPL 2026: रिकॉर्ड बुक फाड़ने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, इस आईपीइल में बना देंगे तबाही मचाने वाला कीर्तिमान
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज़ होने वाला है और सबकी नज़रें उस युवा धुरंधर पर टिकी हैं जिसने पिछले ही साल अपनी बल्लेबाजी से दिग्गजों के होश उड़ा दिए थे। हम बात कर रहे हैं राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी की। पिछले सीजन में सिर्फ एक ट्रेलर दिखाने वाले वैभव इस बार पूरी फिल्म रिलीज करने और रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
महज 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव ने पिछले आईपीएल सीजन के सिर्फ 7 मैचों में ही अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया था। उन्होंने 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 252 रन कूटे थे, जिसमें एक ऐतिहासिक शतक (35 गेंदों में 100) भी शामिल था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके पावर-हिटिंग की हुई-सिर्फ 7 पारियों में उन्होंने 24 लंबे छक्के जड़कर ये साबित कर दिया कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं।

आंकड़े बताते हैं कि वैभव को बड़े शॉट्स खेलने में महारत हासिल है। पिछले साल वो हर मैच में औसतन 3 से ज्यादा छक्के लगा रहे थे। इस बार माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स उन्हें पूरे सीजन (लगभग 14 मैच) में ओपनिंग का मौका देगी।
ऐतिहासिक रिकॉर्ड का मौका (IPL 2026)
अगर वैभव पिछले साल की फॉर्म को दोहराते हैं, तो उन्हें 50 छक्कों का जादुई आंकड़ा पार करने के लिए सिर्फ 26 छक्कों की दरकार है। अगर वो ऐसा करने में कामयाब रहते हैं, तो वो आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में 50 छक्कों का रिकॉर्ड बनाने वाले पहले खिलाड़ी होंगे।
वैभव कर रहे हैं तैयारी (IPL 2026)
वैभव सूर्यवंशी ने आगामी सीजन की तैयारी के लिए अपना काम शुरू कर दिया है, वह लगातार राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैम्प में देखे जा सकते हैं। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए रवींद्र जडेजा से उनकी बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया था। सूर्यवंशी अपना धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications