IPL 2026 Trade: दिल्ली कैपिटल्स में Nitish Rana की एंट्री, बदले में RR गया ये मैच विनर खिलाड़ी, फैंस हैरान

IPL 2026 Trade Delhi Capitals: आईपीएल 2026 रिटेंशन डेडलाइन से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एक बड़ी ट्रेड डील पूरी हो गई है। दिल्ली ने अनुभवी भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड कर लिया है। इसके बदले RR ने दक्षिण अफ्रीकी स्टार डोनोवन फ़रेरा को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है, जो पहले भी रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़े राणा जी (IPL 2026 Trade Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए नीतीश राणा का आना फायदे का सौदा है। घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके यह बाएं हाथ का बल्लेबाज़ एक अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी है। राणा ने KKR की कप्तानी भी की है। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और जरूरत पड़ने पर ओपनिंग से लेकर नंबर 4 तक की भूमिका निभा सकते हैं। राणा के जुड़ने से दिल्ली को मध्य क्रम में एक स्थिर और भरोसेमंद भारतीय विकल्प मिलेगा।

IPL 2026 1

राजस्थान रॉयल्स में फरेरा की वापसी

राजस्थान रॉयल्स ने डोनोवन फ़रेरा को शामिल करके अपने स्क्वॉड की एक स्पष्ट कमजोरी को दूर करने की कोशिश की है। फ़रेरा हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान थे। वह निचले क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। यह एक ऐसा डिपार्टमेंट है जिसमें राजस्थान को पिछले सीजन में संघर्ष करना पड़ा था।

ये खिलाड़ी होंगे राजस्थान से रिलीज

राजस्थान ने इसके अलावा संजू सैमसन को CSK भेजकर रवींद्र जडेजा और सैम करन को टीम में शामिल कर चुकी है। जडेजा और सैम करन के साथ-साथ फ़रेरा के आने से RR के विदेशी खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। अपने स्क्वॉड को संतुलित करने के लिए रॉयल्स अब बड़े पैमाने पर विदेशी खिलाड़ियों को रिलीज़ करने की तैयारी में है। फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना और क्वेना मफाका जैसे खिलाड़ियों पर रिलीज होने का खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+