IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, मुख्य खिलाड़ी डेविड पेन पूरे सीजन से बाहर
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल 2026 के बीच सीजन से एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की गंभीर चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि पेन अब आगे के मैचों में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
डेविड पेन को इस सीजन की शुरुआत में जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने हैदराबाद के लिए अब तक दो मुकाबले खेले थे, जिसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी की। हालांकि इन मैचों में उन्होंने दो विकेट हासिल किए और काफी महंगे साबित हुए, उनका इकोनॉमी रेट 14 के आसपास रहा।

हैदराबाद की टीम इस वक्त चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से काफी परेशान दिख रही है। पेन से पहले ब्रायडन कार्स भी हाथ की चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह हाल ही में दिलशान मदुशंका को टीम में जगह दी गई है। लगातार गेंदबाजों के चोटिल होने से टीम के गेंदबाजी संतुलन पर काफी दबाव पड़ा है।
कप्तान कमिंस कब करेंगे वापसी? (IPL 2026)
राहत की बात यह है कि नियमित कप्तान पैट कमिंस अब अपनी पीठ की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं। कमिंस की वापसी से हैदराबाद के तेज गेंदबाजी आक्रमण को नई मजबूती मिलेगी। वहीं, मैनेजमेंट अब डेविड पायने की जगह किसी नए प्रभावशाली गेंदबाज को टीम में जोड़ने की योजना बना रहा है।
कैसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद का गेम (IPL 2026)
अब तक सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन की कप्तानी में खेलते हुए 5 मैचों में विपक्षी टीमों से टक्कर ली है। प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हैदराबाद ने 5 मुकाबले खेलने के बाद सिर्फ 2 में जीत हासिल की है। अब आने वाले मुकाबले अहम हैं।













Click it and Unblock the Notifications