IPL 2026: शेन वॉटसन की आईपीएल में वापसी, विनर टीम के साथ जुड़े, अब दिखेगा धमाल
Shane Watson: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी भूमिका बल्ले और गेंद की नहीं, बल्कि कोचिंग की होगी। उन्हें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
वॉटसन का यह नया अध्याय उन्हें IPL में एक नई जिम्मेदारी सौंपता है, जहाँ उन्हें टीम की रणनीति मैच की बारीकियों पर काम करना होगा। KKR के मैनेजमेंट ने उन्हें कोचिंग स्टाफ में शामिल कर एक ऐसे अनुभवी पर भरोसा जताया है, जिसने खुद को IPL के सबसे सफल ऑलराउंडरों में से एक साबित किया है।

अनुभव का ख़जाना
यह पहली बार नहीं है जब वॉटसन कोचिंग की भूमिका निभा रहे हैं। IPL 2022 और 2023 सीज़न में वह दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच के रूप में काम कर चुके हैं। KKR के साथ, वह मुख्य कोच अभिषेक नायर और टीम के मेंटर ड्वेन ब्रावो जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर काम करेंगे। यह तिकड़ी मिलकर टीम को आगामी सीज़न के लिए मजबूत करने और खिताब की दौड़ में वापस लाने का महत्वपूर्ण प्रयास करेगी।
खिताब की नई उम्मीद
अपनी नई भूमिका को लेकर शेन वॉटसन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि वह KKR के कोचिंग ग्रुप और खिलाड़ियों के साथ मिलकर काम करते हुए फ्रेंचाइजी को एक और IPL खिताब दिलाने में सफल होंगे। एक खिलाड़ी के रूप में, वॉटसन ने राजस्थान रॉयल्स (2008) और चेन्नई सुपर किंग्स (2018) को खिताब दिलाने में अहम योगदान दिया था, और अब उनकी कोचिंग विशेषज्ञता KKR के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।
साल 2024 में टाइटल जीतने वाली केकेआर की तरफ से तेजी से बदलाव इसलिए किये जा रहे हैं क्योंकि पिछले आईपीएल में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा था। इसी वजह से केकेआर ने नीलामी से पहले ही कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है। उनसे पहले अभिषेक नायर को कोच नियुक्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications