PBKS IPL 2026: प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स से ये दिग्गज हुआ बाहर? रिटेन-रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी!
PBKS IPL 2026 Retained Players List: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने और फ़ाइनल तक का सफर तय करने वाली पंजाब किंग्स (PBKS) अब आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले अपने विनिंग कोर को बनाए रखने की तैयारी में है। कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में यह पंजाब किंग्स का अब तक का सबसे सफल सीज़न रहा था।
इन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी पंजाब (PBKS IPL 2026 Retained Players List)
पिछले मेगा-ऑक्शन में केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद पंजाब किंग्स इस बार लगभग 9 मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने की योजना बना रही है। ऐसा करने से टीम की मजबूती बरकरार रहेगी। कप्तान श्रेयस अय़्यर के साथ-साथ शशांक सिंह, प्रियांस आर्य़, प्रभसिमरन सिंह, मार्क्स स्टोइनिश के अलावा अर्शदीप सिंह टीम के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होंगे।

प्रियांश आर्या ने पहले सीजन में ही किया कमाल
पंजाब ने भारतीय युवा प्रियांश आर्या को भी रिटेन करने का मन बना लिया है। प्रियांश ने डेब्यू सीज़न में 179.25 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाकर किसी भी अनकैप्ड भारतीय द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था। विदेशी खिलाड़ियों में विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉश इंग्लिस (278 रन) अपनी बल्लेबाज़ी और कीपिंग के लिए रिटेन किए जाएंगे। पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर मार्को जानसेन (16 विकेट) टीम को संतुलन प्रदान करेंगे। गेंदबाज़ी में डेथ ओवरों के विशेषज्ञ अर्शदीप सिंह (97 विकेट) टीम के मैच-विनर और सबसे अहम भारतीय तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं।
पंजाब किंग्स के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट: श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, विशाक विजयकुमार, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, प्रियांश आर्य, अजमतुल्लाह उमरजई और काइल जैमीसन, युजवेंद्र चहल।
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट: जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीन दुबे












Click it and Unblock the Notifications