IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरु को नहीं मिला मैच, कब और कहां होंगे प्लेऑफ मुकाबले, शेड्यूल जारी

IPL 2026 Playoffs Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक लीग मुकाबलों के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने प्लेऑफ और फाइनल मैच की तारीखों और वेन्यू की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस बार बोर्ड ने प्लेऑफ के लिए तीन शहरों का चयन किया है, जिसमें धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ को भी महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी मिली है।

इस सीजन बोर्ड ने पहले 15 दिनों का शेड्यूल जारी किया था। इसके बाद पूरा कार्यक्रम आया और अब प्लेऑफ का शेड्यूल घोषित किया गया है। इस तरह कुल तीसरी बार आईपीएल का शेड्यूल आया है। बेंगलुरु को लेकर पहले से ही अटकलें थी कि प्लेऑफ मैच शायद ही मिले और अब ऐसा ही हुआ है।

IPL 2026 Playoffs Schedule

​IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल

​बीसीसीआई द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

​क्वालिफायर 1
तारीख: 26 मई 2026
मैदान: एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला

​एलिमिनेटर
तारीख: 27 मई 2026
मैदान: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

​क्वालिफायर 2
तारीख: 29 मई 2026
मैदान: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़​

फाइनल
तारीख: 31 मई 2026
मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

​धर्मशाला और चंडीगढ़ को प्राथमिकता: इस सीजन में बीसीसीआई ने प्लेऑफ के शुरुआती तीन मैचों के लिए धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ के मैदानों पर भरोसा जताया है। क्रिकेट फैंस के लिए यह एक शानदार अनुभव होगा क्योंकि धर्मशाला का स्टेडियम अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

​अहमदाबाद में महामुकाबला: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार एक बार फिर खिताबी भिड़ंत देखने को मिलेगी। 31 मई को होने वाले इस मैच से सीजन 19 के विजेता का फैसला होगा।

बेंगलुरु में इस सीजन के पहले मैच में ही विधायकों ने 5 टिकट की मांग की थी। इसके बाद डीके शिवकुमार ने हर विधायक के परिवार के लिए तीन टिकट देने का प्रावधान कराया था। इस राजनीति को देखते हुए माना जा रहा था कि बेंगलुरु से प्लेऑफ मैचों की मेजबानी चली जाएगी। एक तरह से राजनीति ने बेंगलुरु से अवसर छीन लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+