IPL 2026: पैट कमिंस की वापसी की डेट फाइनल, कब और कहां खेलेंगे इस सीजन पहला मैच

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान और धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पैट कमिंस आज भारत लौट रहे हैं। कमिंस की वापसी से न केवल हैदराबाद की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी बल्कि टीम के नेतृत्व में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

हालांकि कप्तान के भारत लौटने के बावजूद प्रशंसकों को उन्हें मैदान पर देखने के लिए अभी कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा क्योंकि उनकी वापसी की तारीख को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।

IPL 2026 pat cummins

कोच डेनियल विटोरी के अनुसार कमिंस आगामी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से मैदान पर वापसी करने का लक्ष्य बना रहे हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि वे शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले बड़े मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।

इसके अलावा 21 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होने वाले मैच में भी वे टीम का हिस्सा नहीं होंगे। कमिंस सीधे मैच में उतरने के बजाय एक हफ्ता नेट अभ्यास और अपने बॉलिंग वर्कलोड को बढ़ाने में देना चाहते हैं ताकि टूर्नामेंट के महत्वपूर्ण पड़ाव पर वे पूरी तरह लय में रहें।

हट जाएंगे ईशान किशन

उनके आने का मतलब यही होगा कि टीम के अस्थायी कप्तान ईशान किशन को हटना होगा। किशन सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेल पाएंगे और पूरा ध्यान अपने गेम पर दे पाएंगे। कप्तानी के कारण किशन के पास फ़िलहाल दोहरी जिम्मेदारी है।

कमिंस की स्कैन रिपोर्ट सामान्य

पैट कमिंस की चोट को लेकर जो चिंताएं बनी हुई थीं उन पर भी अब विराम लग गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल विशेषज्ञों ने उनकी पीठ के निचले हिस्से की जांच की है और ताजा स्कैन रिपोर्ट पूरी तरह सामान्य आई है। लंबर बोन स्ट्रेस की समस्या से जूझ रहे कमिंस को अब बिना किसी प्रतिबंध के गेंदबाजी करने की अनुमति मिल गई है। मेडिकल टीम की इस हरी झंडी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में खुशी का माहौल बना दिया है क्योंकि कमिंस की अनुपस्थिति में टीम को अपनी गेंदबाजी रणनीति तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

हार्दिक को कप्तानी छोड़ने को कहा गया, किसने खुलकर बोला खराब कप्तान, क्या IPL के बीच में रोहित करेंगे MI को लीड
हार्दिक को कप्तानी छोड़ने को कहा गया, किसने खुलकर बोला खराब कप्तान, क्या IPL के बीच में रोहित करेंगे MI को लीड
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+