IPL 2026: क्या चिन्नास्वामी में होगा RCB vs SRH का ओपनिंग मैच? सरकार से अब तक आखिर क्यों नहीं मिली मंजूरी!
IPL 2026, RCB vs SRH: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले (RCB vs SRH) को लेकर क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हैं। लेकिन बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की मेजबानी पर अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है। कर्नाटक सरकार द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति कल, 13 मार्च को स्टेडियम का निर्णायक निरीक्षण करेगी। यह दौरा पिछले साल आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ की घटना के बाद जस्टिस डी'कुन्हा समिति की सिफारिशों के आधार पर हो रहा है।
स्टेडियम में कई गए कई बड़े बदलाव (IPL 2026, RCB vs SRH)
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के नए अध्यक्ष और पूर्व भारतीय दिग्गज वेंकटेश प्रसाद सुरक्षा मानकों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए हैं। 15 मार्च की डेडलाइन से पहले स्टेडियम में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। भीड़ के सुचारू आवागमन के लिए नए गेट लगाए गए हैं और पुराने दरवाजों को चौड़ा किया गया है। आपातकालीन सेवाओं के लिए सीधे प्रवेश और निकास के नए रास्ते बनाए गए हैं।

भीड़ को कम करने के लिए किया जा रहा है काम
इसके अलावा पुराने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) क्षेत्र के पास नए वॉक-वे और होल्डिंग एरिया विकसित किए गए हैं। जुलाई 2025 में सुरक्षा ऑडिट के बाद कटी बिजली की समस्या को अब पूरी तरह सुलझा लिया गया है। स्टेडियम के बाहर लगने वाली लंबी लाइनों को खत्म करने के लिए KSCA और RCB मैनेजमेंट बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब टिकटों के लिए QR कोड स्कैनिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि फिजिकल टिकटों के लिए बॉक्स ऑफिस पर होने वाली भीड़ को रोका जा सके।
आईपीएल 2026: बेंगलुरु में कितने मैच?
28 मार्च को आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद तो वहीं 5 अप्रैल को आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इस मैदान पर मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई द्वारा अभी आगे के मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी इस सीजन में चिन्नास्वामी में 5 घरेलू मैच खेलेगी, जबकि बाकी 2 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications