मिचेल स्टार्क की फिटनेस पर फंसा पेंच! DC के कप्तान अक्षर पटेल ने दिया चौंकाने वाला अपडेट, क्या नहीं आएंगे भारत
IPL 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज और करोड़ों की बोली वाले मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) के खेलने पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स को अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से स्टार्क की क्लीयरेंस मिलने का इंतजार है।
दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने मीडिया बातचीत के दौरान साफ किया कि अभी तक स्टार्क की भागीदारी पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। बदानी ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से मिचेल स्टार्क पर कोई अपडेट नहीं मिला है। चीजें साफ होने पर हम आपको बताएंगे।

दूसरी ओर, कप्तान अक्षर पटेल थोड़े सकारात्मक नजर आए। उन्होंने कहा कि स्टार्क कभी भी आ सकते हैं, कोई खास तारीख तय नहीं है। अगर वह नहीं आते हैं, तो हमें किसी बाएं हाथ के गेंदबाज को दूसरे बाएं हाथ के गेंदबाज से बदलने की कोई जल्दबाजी नहीं है। नटराजन अच्छा कर रहे हैं और 100% फिट हैं।
क्या शुरुआती मैच मिस करेंगे स्टार्क?
36 वर्षीय स्टार्क के वर्कलोड और फिटनेस को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया काफी सतर्क है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्क टूर्नामेंट का शुरुआती हिस्सा मिस कर सकते हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट झटके थे और उन्हें 11.75 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था।
राहुल करेंगे ओपनर
उधर ओपनिंग स्लॉट को लेकर बदानी ने एक अहम खुलासा किया है। केएल राहुल को लेकर टीम ने एक रणनीति बनाई है, जिससे अन्य टीमों को सोचना पड़ेगा। टीम में राहुल को ओपनर मैदान पर उतारा जाएगा। इवेंट से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने यह बड़ी रणनीति बताई है।
अब यह साफ है कि राहुल नई गेंद का सामना करेंगे। दिल्ली के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने संकेत दिए कि राहुल की तकनीक और पावरप्ले में रन बनाने की क्षमता दिल्ली के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications