IPL 2026 Mini Auction: पिछले साल UNSOLD रहने वाले पृथ्वी को किसने खरीदा? या फिर टूटा खेलने का सपना!
IPL 2026 Mini Auction Prithvi Shaw: आईपीएल 2026 मीनी ऑक्शन (Mini-Auction) मंगलवार यानी 16 दिसंबर, 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरेना में शुरू हो चुकी है। इस नीलामी में कई बड़े नामों पर बोली लगनी है और उन्हीं में से एक हैं विस्फोटक सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ भी है। पिछले सीज़न में अनसोल्ड रहने के बाद पृथ्वी शॉ पर इस ऑक्शन में कई टीमों की नजर रहने वाली थी। लेकिन वह एक बार फिर अनसोल्ड रहे।
दिल्ली कैपिटल्स से रिलीज होने के बाद वापसी की उम्मीद (IPL 2026 Mini Auction Prithvi Shaw)
पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया था, जहां उन्हें 6 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। हालांकि, IPL 2024 उनके लिए अच्छा नहीं रहा। चोटों और ख़राब फॉर्म के कारण वह केवल 8 मैच खेल पाए और 22.75 की औसत तथा 147.97 के स्ट्राइक रेट से 182 रन ही बना सके थे। अब शॉ एक नए सिरे से शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

पृथ्वी शॉ का IPL करियर
79 मैचों के आईपीएल करियर में पृथ्वी शॉ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से अपनी छाप छोड़ी है। आईपीएल में अब तक पृथ्वी शॉ ने 79 मैचों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 1892 रन निकले हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 147.7 का रहा और उन्होंने कुल 14 अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की। 238 चौके और 61 छक्के लगाने वाले पृथ्वी शॉ पावरप्ले में तेज गति से रन बनाने वाले खिलाड़ी माने जाते हैं।
जबरदस्त फॉर्म में हैं शॉ
ऑक्शन से पहले रणजी ट्रॉफी एलीट टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ ने 5 मैचों में 67.14 की औसत और 92.34 के स्ट्राइक रेट से 470 रन बनाए थे। इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी महाराष्ट्र के कप्तान शॉ ने हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 23 गेंदों में अर्द्धशतक जड़कर अपनी विस्फोटक फॉर्म का परिचय दिया है। शॉ भारत के लिए डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ चुके हैं (5 टेस्ट में 339 रन), अब घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींच रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications