Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cameron Green हुए मालामाल! बचपन से ही इस बीमारी से हैं पीड़ित, बस 12 साल जीने की हुई थी भविष्यवाणी

IPL 2026 Mini Auction Cameron Green: आज यानी 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी के एतिहाद एरेना में आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन (Mini-Auction) का रोमांच शुरू हो चुका है। केवल 77 स्लॉट भरने के लिए 10 टीमें मैदान में हैं और उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इस नीलामी का सबसे बड़ा चेहरा होंगे। कैमरून ग्रीन को खरीदने के लिए कई टीमों के बीच ऑक्शन टेबल पर जंग देखने को मिली। राजस्थान रायल्स और केकेआर के बीच ग्रीन के लिए लंबे समय तक जंग देखने को मिली। इसके बाद चेन्नई और केकेआर के बीच ग्रीन के लिए जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। ग्रीन को केकेआर ने 25 करोड़ 20 लाख में खरीदने का काम किया।

ग्रीन ने कब की थी आईपीएल की शुरुआत (IPL 2026 Mini Auction Cameron Green)

कैमरुन ग्रीन ने आईपीएल में अपनी एंट्री साल 2023 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इस साल उन्हें 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। वह उस समय के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में से एक बन गए थे। उन्होंने अपनी कीमत को सही साबित किया और 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके IPL आंकड़े उनकी प्रतिभा को बताने का काम करते हैं।

IPL 2026 1

इस बीमारी से जूझ रहे हैं ग्रीन

क्रिकेट में अपनी सफलता के बावजूद कैमरून ग्रीन एक बड़ी निजी स्वास्थ्य चुनौती का सामना कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें क्रोनिक किडनी रोग (Chronic Kidney Disease) है। ग्रीन ने बताया था कि उन्हें जन्म के समय ही पता चला था कि उनके गुर्दे पूरी तरह से खून को फ़िल्टर नहीं करते हैं। उनकी किडनी इस समय अपनी क्षमता का लगभग 60% ही काम कर रही हैं और वह इस रोग के दूसरे स्टेज पर हैं।

ग्रीन ने कही दिल जीतने वाली बात

उन्होंने खुलासा किया कि क्रिकेट खेलते समय अक्सर उन्हें ऐंठन होती थी, जिसके लिए वह पहले खुद को ही दोष देते थे। लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ है कि यह उनकी किडनी की समस्या का परिणाम है। ग्रीन मानते हैं कि वह भाग्यशाली हैं कि इस रोग ने उन्हें शारीरिक रूप से उतना प्रभावित नहीं किया जितना अन्य लोगों को करता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि CKD के पांच चरण होते हैं। पांचवां चरण ट्रांसप्लांट या डायलिसिस होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+