IPL 2026: KKR के CEO ने Cameron Green की रिकॉर्ड कीमत पर तोड़ी चुप्पी! ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंड का भी आया रिएक्शन
IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा दांव खेला है। KKR ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रिकॉर्ड कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया। सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी KKR पहले से ही ग्रीन पर बोली लगाने की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही थी, और ऐसा ही हुआ।
KKR ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा, जो अब तक के आईपीएल मिनी ऑक्शन की सबसे बड़ी बोली है। इस डील के साथ ग्रीन आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ ऋषभ पंत (₹27 करोड़, IPL 2025 मेगा ऑक्शन) और श्रेयस अय्यर का नाम आता है।

IPL 2026 Mini Auction: KKR के CEO वेंकी मैसूर ने बोली पर क्या कहा?
KKR के सीईओ वेंकी मैसूर ने कैमरन ग्रीन को टीम में शामिल करने पर खुशी जताई। उन्होंने साफ किया कि अगर बोली टीम की बाकी योजनाओं को प्रभावित करती, तो वे पीछे हट सकते थे।
मैसूर ने कहा कि, 'हम इस खिलाड़ी को लेकर काफी फोकस्ड थे और उम्मीद भी थी। कीमत को लेकर संतुष्ट हैं। अगर बोली बहुत ज्यादा बढ़ जाती और ऑक्शन की बाकी रणनीति पर असर पड़ता, तो हम उन्हें छोड़ भी सकते थे। लेकिन कीमत हमारे तय दायरे में रही।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'ग्रीन हमारी टीम को काफी मजबूती देंगे, खासकर नए पावर कोच आंद्रे रसेल के साथ एक युवा ऑलराउंडर का होना हमारे लिए शानदार है। उन्हें IPL का अनुभव है, हम जानते हैं कि वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में क्या कर सकते हैं।'
IPL 2026 Mini Auction: 25.20 करोड़ में बिके, लेकिन मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़
हालांकि, कैमरन ग्रीन को पूरी 25.20 करोड़ रुपये की रकम नहीं मिलेगी। दरअसल, उन्होंने पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में खुद को रजिस्टर नहीं कराया था। IPL नियमों के मुताबिक, जो खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में शामिल नहीं होते, उनकी अधिकतम सैलरी 18 करोड़ रुपये तक सीमित रहती है।
IPL 2026 Mini Auction: मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड भी टूटा
कैमरन ग्रीन ने इस बोली के साथ मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। स्टार्क को IPL 2024 मिनी ऑक्शन में KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब ग्रीन IPL मिनी ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं
KKR से जुड़ने के बाद कैमरन ग्रीन का पहला रिएक्शन
KKR में शामिल होने के बाद कैमरन ग्रीन ने फैंस के लिए एक खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि 'हाय KKR फैंस, मैं कैमरन ग्रीन। इस साल IPL में कोलकाता का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। ईडन गार्डन्स में खेलने और वहां के माहौल को महसूस करने का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि यह सीजन हमारे लिए शानदार रहेगा। जल्द मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications