IPL 2026 Mini Auction: कश्मीर के आकिब नबी डार पर हुई पैसों की बारिश, दिल्ली कैपिटल्स ने लुटाए 8.40 करोड़
IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 में नीलामी के दौरान कश्मीर के आकिब नबी डार की किस्मत खुल गई। 30 लाख की बेस प्राइस वाला यह तेज गेंदबाज कुछ ही मिनटों में करोड़पति बन गया। बारामूला के इस पेसर को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ की कीमत में खरीदा है। आकिब के लिए हो रही बिडिंग के दौरान सौरभ गांगुली काफी उत्सुक नजर आ रहे थे।
आकिब ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और बल्लेबाजों के लिए उनकी स्विंग गेंद झेलना मुश्किल साबित हो सकता है। दलीप ट्रॉफी और रणजी दोनों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली खास तौर पर आकिब को स्क्वॉड में शामिल करने के लिए उत्सुक थे।

IPL 2026 Mini Auction: दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब डार को खरीदा
आकिब डार के लिए बिडिंग काफी दिलचस्प रही। 30 लाख से बोली शुरू हुई और यह बढ़कर करोड़ों में चली गई। आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स उन्हें खरीदने में सफल रही है। नीलामी से पहले ऐसी खबरें थी कि मुंबई इंडियंस और केकेआर भी उनमें दिलचस्पी ले रही है। हालांकि, बिडिंग में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोचक जंग दिखी। आखिरकार 8.40 करोड़ की बोली लगाकर दिल्ली की टीम उन्हें खरीदने में कामयाब रही।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction: धोनी से जुदा होकर केकेआर पहुंचा तूफानी खिलाड़ी, 9 गुना ज्यादा राशि में खरीदा गया
Auqiab Dar ने कश्मीर से IPL तक का किया सफऱ
आकिब डार की बात करें, तो जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। पिछले एक सत्र में घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी शानदार स्विंग गेंदबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 36 मैच खेले हैं और 125 विकेट लिए हैं। 2025 रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 44 विकेट लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट का ध्यान खींचा। दलीप ट्रॉफी में लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेने (हैट्रिक सहित) का कारनामा भी उन्होंने किया है। इस प्रदर्शन का उन्हें इनाम IPL 2026 में मिला है। नीलामी में, दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ₹8.40 करोड़ में खरीदा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Mini Auction: पिता स्कूल में टीचर, बेटा करता था मजदूरी, अब ऑक्शन में हुई करोड़ों की बारिश?












Click it and Unblock the Notifications