IPL 2026 Mini Auction: पिता स्कूल में टीचर, बेटा करता था मजदूरी, अब ऑक्शन में हुई करोड़ों की बारिश?
IPL 2026 Auction Ravi Bishnoi: आईपीएल 2026 की मिनी-ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगाई गई। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने स्पिनर रवि बिश्नोई को 7 करोड़ 20 लाख की बड़ी कीमत में खरीदकर उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम किया। रवि बिश्नोई के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लंबे समय बिडिंग वॉर देखने को मिली। अंत में राजस्थान ने बाजी मारते हुए उन्हें खरीदने में सफलता हासिल की।
प्रिंसिपल थे रवि बिश्नोई के पिता (IPL 2026 Auction Ravi Bishnoi)
5 सितंबर 2000 को जोधपुर राजस्थान में जन्मे रवि बिश्नोई के पिता एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल थे। उनके लिए क्रिकेट खेलना शुरू में एक बड़ी चुनौती थी, क्योंकि उनके पिता उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। रवि अपने भाई के साथ सारा दिन क्रिकेट खेलते और पिता के घर लौटने से पहले ही किताब लेकर पढ़ने बैठ जाते थे। जोधपुर में उस समय क्रिकेट की पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं।

क्रिकेट एकेडमी बनाने का लिया था फैसला
लगभग 10 साल पहले रवि ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक क्रिकेट एकेडमी बनाने का फैसला किया। मगर उनके पास पैसे नहीं थे। खर्च बचाने और मैदान तैयार करने के लिए रवि ने अपने हाथों में फावड़ा थाम लिया। उन्होंने मजदूरी की, भारी-भरकम पत्थर तोड़े और सीमेंट के बोरे उठाए ताकि पिच और ग्राउंड बन सके। करीब छह महीने तक उन्होंने जमकर पसीना बहाया और अपनी एकेडमी तैयार की।
ट्रायल्स में फेल होने से लेकर अंडर-19 वर्ल्ड कप तक
एकेडमी बनने के बाद भी बिश्नोई का सफ़र आसान नहीं रहा। राजस्थान के लिए अंडर-16 और अंडर-19 के ट्रायल्स में वह बार-बार फेल हुए। लेकिन अपने कोच की मदद से उन्हें अंडर-19 टीम में एक और मौका मिला, जहाँ उन्होंने अपनी लेग स्पिन से सबको प्रभावित किया और टीम में जगह बनाई। इसके बाद, वह राजस्थान रॉयल्स के लिए नेट बॉलर रहे और 2019 में वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में राजस्थान के लिए लिस्ट-ए डेब्यू किया। यहाँ उन्होंने 6 मैचों में 8 विकेट और 6 टी20 मैचों में 6 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications