IPL 2026 Mini Auction: धोनी से जुदा होकर केकेआर पहुंचा तूफानी खिलाड़ी, 9 गुना ज्यादा राशि में खरीदा गया
IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 नीलामी में केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने बड़ा धमाल मचाया। पिछले सीजन में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स टीम में खेलने वाले मथिषा पथिराना को इस बार नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया। पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स में उनको 13 करोड़ में रखा गया था, लेकिन इस बार उसकी कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।
नीलामी में केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स को कड़ी टक्कर देते हुए बाज़ी मारी। गेंदबाज पथिराना के लिए चले इस बिड वॉर ने सभी टीमों को चौंका दिया और केकेआर के फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ। टीम मैनेजमेंट उम्मीद कर रही है कि पथिराना के अनुभव और गेंदबाज़ी की क्षमता से अगले सीजन में केकेआर की गेंदबाज़ी और भी मजबूत होगी।

इस बार मथिषा पथिराना की नीलामी में बेस प्राइस केवल 2 करोड़ रुपये थी, लेकिन आखिरकार 18 करोड़ रुपये में बिक गए। इसका मतलब है कि उनका मूल्य बेस प्राइस से 9 गुना ज्यादा तय हुआ। इस बढ़ोतरी ने सभी टीमों और फैंस को हैरान कर दिया। छोटे बेस प्राइस से शुरू होकर इतनी बड़ी बोली पथिराना की टीम और फ्रेंचाइज़ियों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका और संभावित प्रदर्शन को दर्शाती है।
अनोखे एक्शन के कारण उनको 'बेबी मलिंगा' कहा जाता है, IPL में एक सनसनी के रूप में उभरे हैं। अपने करियर के सिर्फ 32 मैचों में उन्होंने अपनी यॉर्कर और डेथ ओवर विशेषज्ञता का प्रमाण देते हुए कुल 47 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/28 रहा है, जो उनकी मैच जिताने की क्षमता को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications